Gazipur Border Farmers: गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का जमावड़ा, राकेश टिकैत ने किया हवन-पूजन

Gazipur Border Farmers: गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का जमावड़ा, राकेश टिकैत ने किया हवन-पूजन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

गाजीपुर बॉर्डर पर आज बड़ी संख्या में किसानों का जमावड़ा देखने को मिला। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बड़ी संख्या में किसानों के साथ पहुंचे और हवन-पूजन किया। यह कार्यक्रम साल 2018 की हरिद्वार से दिल्ली तक किसानों की यात्रा की याद में हर साल 2 अक्टूबर को आयोजित किया जाता है। उस वर्ष दिल्ली पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद 13 माह तक गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का धरना चला।

राकेश टिकैत ने कहा कि गाजीपुर बॉर्डर अब किसानों के लिए सिर्फ बॉर्डर नहीं, बल्कि “किसान क्रांति गेट” बन गया है। किसान इसे हर साल क्रांति दिवस के रूप में मनाते हैं। उन्होंने बताया कि किसानों की मांगों को लेकर आंदोलन आज भी जारी है, लेकिन सरकार ने उनसे कोई बातचीत नहीं की। राकेश टिकैत ने कहा कि MSP नहीं मिला, पंजाब और हिमाचल में बाढ़ ने तबाही मचाई, लेकिन सरकार ने ध्यान नहीं दिया। बिहार के चुनावों और राजनीतिक स्थिति पर भी उन्होंने अपनी बात रखी। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ किसान दिल्ली आ रहे हैं और उनकी अपनी मांगें हैं।

राकेश टिकैत ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा लगातार सक्रिय है और किसानों के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर किसानों की भागीदारी और हवन-पूजन ने एकजुटता और संकल्प का संदेश दिया।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img