Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Gautam Buddha Nagar: गौतमबुद्ध नगर के स्कूलों में कक्षा 5 तक हाइब्रिड मोड लागू, डीएम ने जारी किया आदेश

Gautam Buddha Nagar: गौतमबुद्ध नगर के स्कूलों में कक्षा 5 तक हाइब्रिड मोड लागू, डीएम ने जारी किया आदेश

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के सभी स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम) में कक्षाएं संचालित की जाएंगी। यह आदेश जिलाधिकारी मेधा रूपम ने गुरुवार को जारी किया है। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य बढ़ते प्रदूषण स्तर से बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

जिलाधिकारी ने बताया कि ग्रेप (गंभीर प्रदूषण रोधी योजना) के तीसरे चरण के लागू होने के बाद यह कदम उठाया गया है। अब छोटे बच्चों के लिए स्कूल आने का अनिवार्य दबाव नहीं रहेगा। स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि वे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध कराएं, ताकि बच्चे अपनी सुविधा और स्वास्थ्य के अनुसार कक्षा में भाग ले सकें।

इस आदेश से पहले अभिभावकों ने लगातार प्रशासन से यह मांग की थी कि वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए छोटे बच्चों की कक्षाएं अस्थायी रूप से ऑनलाइन कर दी जाएं। डीएम ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तुरंत इस दिशा में कदम उठाया।

डीएम कार्यालय ने कहा कि यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी जब तक वायु गुणवत्ता में सुधार नहीं आता। सभी स्कूलों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि हाइब्रिड मोड में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो और शिक्षा का स्तर उच्च गुणवत्ता का बना रहे।

इस कदम से छोटे बच्चों को प्रदूषण के जोखिम से सुरक्षा मिलेगी और अभिभावकों को भी राहत मिलेगी। प्रशासन का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों को प्राथमिकता दी जाएगी और आवश्यकतानुसार और उपाय किए जाएंगे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें