Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Panchayat Assistants Inspection: ड्यूटी से गायब मिले पंचायत सहायकों पर होगी कार्रवाई, गौतमबुद्धनगर में औचक निरीक्षण के निर्देश

Panchayat Assistants Inspection: ड्यूटी से गायब मिले पंचायत सहायकों पर होगी कार्रवाई, गौतमबुद्धनगर में औचक निरीक्षण के निर्देश

नोएडा। गौतमबुद्धनगर की ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अब औचक निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान यदि कोई पंचायत सहायक ड्यूटी से गैरहाजिर मिलता है, तो उसके खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। पंचायत सहायकों के नियमित रूप से उपलब्ध नहीं रहने की मिल रही शिकायतों को देखते हुए जिला पंचायत राज विभाग ने यह कदम उठाने का निर्णय लिया है।

जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि गौतमबुद्धनगर में कुल 82 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की तैनाती की गई है, लेकिन लोगों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई बार पंचायत सहायक ड्यूटी के दौरान मौजूद नहीं रहते। इससे पंचायत स्तर पर अपने काम के लिए पहुंचने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अब उनकी उपस्थिति की जांच के लिए औचक निरीक्षण किया जाएगा।

विभागीय स्तर पर होने वाली इस निगरानी के तहत किसी भी पंचायत सहायक का कभी भी निरीक्षण किया जा सकता है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पंचायत सहायक निर्धारित समय पर अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहें और ग्रामीणों को पंचायत से जुड़े कार्यों के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।

जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय से कर्मचारी फोन के माध्यम से भी पंचायत सहायकों से संपर्क कर उनकी लोकेशन और उपस्थिति की पुष्टि करेंगे। इसके साथ ही औचक निरीक्षण के जरिए वास्तविक स्थिति का पता लगाया जाएगा। विभाग का प्रयास है कि शिकायतों के आधार पर व्यवस्था में सुधार किया जाए और पंचायत स्तर पर कामकाज नियमित रूप से संचालित हो।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर पाए जाने वाले पंचायत सहायकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस व्यवस्था के लागू होने से पंचायत सहायकों की जवाबदेही बढ़ाने और ग्रामीणों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें