उत्तर प्रदेशराज्य

Gaur City Noise Complaint: पार्क में तेज संगीत से परेशान निवासी, डीसीपी से की शिकायत, कार्रवाई की मांग

Gaur City Noise Complaint: पार्क में तेज संगीत से परेशान निवासी, डीसीपी से की शिकायत, कार्रवाई की मांग

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी सोसायटी में देर रात तक बजने वाले तेज संगीत ने निवासियों की नींद उड़ा दी है। राधा कृष्ण पार्क में लगातार आयोजित हो रहे समारोहों और महोत्सवों के दौरान लाउड म्यूजिक बजाए जाने से परेशान होकर लोगों ने पुलिस प्रशासन से शिकायत की है।

शनिवार को बड़ी संख्या में निवासी सूरजपुर स्थित पुलिस कार्यालय पहुंचे और Shaivya Goyal को सामूहिक शिकायती पत्र सौंपा। करीब 80 लोगों ने एकजुट होकर आरोप लगाया कि पार्क में होने वाले कार्यक्रमों के दौरान देर रात तक तेज आवाज में गाने बजाए जाते हैं, जिससे ध्वनि प्रदूषण फैल रहा है और लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

निवासियों का कहना है कि राधा कृष्ण पार्क मूल रूप से टहलने, व्यायाम और सामाजिक गतिविधियों के लिए बनाया गया था, लेकिन अब इसका उपयोग व्यावसायिक कार्यक्रमों और बड़े आयोजनों के लिए किया जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में ऐसे आयोजनों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है, जिससे सोसायटी के लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।

लोगों ने बताया कि 12 अप्रैल को भी देर रात 12 बजे के बाद तक लाउडस्पीकर पर तेज संगीत बजाया गया। जब कुछ निवासियों ने आवाज कम करने का अनुरोध किया, तो उनके साथ अभद्रता की गई और कथित तौर पर गाली-गलौज व धमकी भी दी गई।

कामकाजी लोगों का कहना है कि दिनभर की थकान के बाद रात में आराम करना मुश्किल हो गया है, क्योंकि तेज आवाज में बजने वाला संगीत उनकी नींद में खलल डालता है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को भी काफी परेशानी हो रही है।

निवासियों ने पुलिस से मांग की है कि ऐसे आयोजनों पर सख्त और स्थायी नियंत्रण लगाया जाए, ताकि ध्वनि प्रदूषण पर रोक लग सके और पार्क का उपयोग उसके मूल उद्देश्य के अनुसार किया जा सके।

शिकायत देने के दौरान अंकित वैश्य, अमरजीत राठौर, योगेश भगौर, जितेंद्र नेगी, विवेक क्वात्रा, बी एम बाली, रवि किशोर, रमेश शर्मा, रामरीख शर्मा, कमल जैन, प्रणय जैन, अर्पित कपूर, ममता सिंह, पुष्प राज, प्रमोद और अभिषेक समेत कई निवासी मौजूद रहे।

फिलहाल पुलिस प्रशासन ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button