Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Gaur Chowk Road: ग्रेनो वेस्ट में गौड़ चौक के पास तीन लेन की सड़क होगी चार लेन, दिवाली से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य

Gaur Chowk Road: ग्रेनो वेस्ट में गौड़ चौक के पास तीन लेन की सड़क होगी चार लेन, दिवाली से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौड़ चौक के आसपास बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए सड़क चौड़ी करने का फैसला लिया गया है। निर्माणाधीन अंडरपास के पास मौजूदा तीन लेन की सड़क को बढ़ाकर चार लेन किया जाएगा। प्राधिकरण ने इस काम को दिवाली से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा है। सड़क चौड़ी होने से पर्थला से तिगरी और गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहनों के साथ गौड़ सिटी की ओर से 130 मीटर चौड़ी सड़क पर जाने वाले लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।

परियोजना विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पर्थला से तिगरी की ओर जाते समय गौड़ चौक पर निर्माणाधीन अंडरपास के आसपास वाहनों की गति कम हो जाती है। सुबह और शाम के व्यस्त समय में यहां यातायात का दबाव बढ़ने से जाम जैसी स्थिति बनती है। तिगरी और गौड़ सिटी की तरफ से 130 मीटर चौड़ी सड़क की ओर आने वाले वाहनों को भी अंडरपास के पास धीमी गति से निकलना पड़ता है।

बीते दिनों ग्रेटर नोएडा के सीईओ रवि कुमार एनजी ने गौड़ चौक और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया था। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरीक्षण के दौरान अंडरपास के पास सड़क चौड़ी करने के निर्देश दिए गए। इसके तहत दोनों तरफ जरूरत के अनुसार सड़क को तीन लेन से बढ़ाकर चार लेन करने की योजना बनाई गई है।

वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर के मुताबिक पर्थला से तिगरी की ओर जाने वाली सड़क को चौड़ा करने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। दूसरी ओर गौड़ सिटी की तरफ नाले के ऊपर सड़क का निर्माण किया जाना है, इसलिए इस हिस्से में काम पूरा होने में अधिक समय लग सकता है। चार लेन सड़क बनने के बाद गौड़ चौक के आसपास वाहनों की आवाजाही सुगम होने की उम्मीद है।

गौड़ चौक और तिगरी के बीच सर्विस रोड को भी चौड़ा किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार यह काम अंतिम चरण में है और निर्माणाधीन अंडरपास के साथ सर्विस रोड को भी यातायात के लिए शुरू करने की तैयारी है। दोनों तरफ की सर्विस रोड को दो-दो लेन का किया जा रहा है। इससे मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव कम करने में मदद मिल सकती है।

इसके अलावा चार मूर्ति चौक और तिगरी के बीच 60 मीटर चौड़ी सड़क पर यूटर्न बनाने की योजना पर भी काम चल रहा है। यूटर्न शुरू होने के बाद गौड़ सिटी और आसपास की 20 से अधिक सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलने की उम्मीद है। स्थानीय वाहनों को लंबा रास्ता तय किए बिना दिशा बदलने का विकल्प मिलने से यातायात व्यवस्था में भी सुधार हो सकता है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए प्राधिकरण सड़क चौड़ीकरण और सर्विस रोड सुधार के काम करा रहा है। गौड़ चौक पर अंडरपास के पास सड़क को चार लेन करने के साथ सर्विस रोड और प्रस्तावित यूटर्न को भी यातायात योजना में शामिल किया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें