Ganesh Chaturthi 2025: फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन में गणेश स्थापना, दिव्यांगजन बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

Ganesh Chaturthi 2025: फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन में गणेश स्थापना, दिव्यांगजन बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

रिपोर्ट: अजीत कुमार

फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन में गणेश स्थापना के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गणेश पूजन के दौरान माहौल भक्तिमय और उत्सवमय बना रहा। इस अवसर पर शोभिता, स्नेहा, खुशी, आराध्या, नैतिक, वंश, सारांश और एंजेल जैसे बच्चों ने गणेश जी के जन्म की कहानी पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया। विशेष शिक्षिका इलिका रावत के निर्देशन में बच्चों ने अपने अभिनय कौशल से सभी का मन मोह लिया और कहानी को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

इस कार्यक्रम में बच्चों के माता-पिता भी उपस्थित रहे। उन्होंने गणेश पूजन और नाटक का आनंद लिया और बच्चों की प्रतिभा की खुलकर सराहना की। साथ ही उन्होंने फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की। फाउंडेशन की निदेशक डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव और डॉ. महीपाल सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुष्मिता भाटी, डिजिटल मीडिया प्रबंधक सौम्या सोनी और डॉ. अभिषेक राज भी इस मौके पर मौजूद थे। सभी ने मिलकर गणेश जी की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रशासन प्रमुख कृष्णा यादव द्वारा किया गया। केंद्र प्रबंधक सुरभि जैन ने कहा कि इस तरह के आयोजन दिव्यांगजन बच्चों को समाज में आत्मविश्वास और स्वीकृति की भावना प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन का उद्देश्य है कि दिव्यांगजन बच्चे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर अपने सपनों को पूरा कर सकें।

इस आयोजन ने न केवल गणेश स्थापना का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व उजागर किया बल्कि दिव्यांगजन बच्चों के उत्साह, प्रतिभा और आत्मविश्वास को भी समाज के सामने प्रस्तुत किया। यह फाउंडेशन के मिशन को मजबूत करने और बच्चों के लिए सकारात्मक माहौल बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम रहा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img