Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Galgotias University Fight: गरबा नाइट में छात्रों के बीच मारपीट, 23 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Galgotias University Fight: गरबा नाइट में छात्रों के बीच मारपीट, 23 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी में गरबा नाइट के दौरान छात्रों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे से मारपीट का 23 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मारपीट में शामिल छात्रों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना दनकौर कोतवाली क्षेत्र में स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी में आयोजित गरबा नाइट के दौरान हुई। वायरल वीडियो में कई छात्र एक युवक को घेरकर उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान कुछ छात्र बीच-बचाव करते हुए युवक को बचाने की कोशिश भी करते नजर आ रहे हैं। मारपीट के दौरान युवक के कपड़े भी फट गए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों के बीच हुए विवाद को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्रों के बीच विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ था और मारपीट में कौन-कौन शामिल थे। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। वीडियो में दिखाई दे रहे छात्रों की पहचान करने के साथ ही विवाद की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद मारपीट में शामिल छात्रों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में किसी छात्र की गिरफ्तारी या विवाद के कारण को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें