Firstvan Rehab Foundation: भारत में फ़िज़ियोथेरेपी की राह बनाने वाली डॉ. सुनीता सूद से फ़र्स्टवन टीम की प्रेरणादायी भेंट

Firstvan Rehab Foundation: भारत में फ़िज़ियोथेरेपी की राह बनाने वाली डॉ. सुनीता सूद से फ़र्स्टवन टीम की प्रेरणादायी भेंट

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा में फ़र्स्टवन रिहैब फ़ाउंडेशन सेक्टर 70 के निदेशक डॉ. महिपाल सिंह तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुष्मिता भाटी ने देश में फ़िज़ियोथेरेपी को प्रतिष्ठित स्थान दिलाने वाली अग्रणी हस्ती, आई.पी.एच. दिल्ली की प्रथम बैच की वरिष्ठ फिज़ियोथेरेपिस्ट एवं होली फ़ैमिली अस्पताल में 40 से अधिक वर्षों तक सेवाएँ देने वाली डॉ. सुनीता सूद से भेंट की।

इस अवसर पर टीम ने डॉ. सूद से आशीर्वाद प्राप्त किया और उन्हें आगामी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हेतु आमंत्रित किया। यह सम्मेलन विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस (4–5 अक्टूबर 2025) के उपलक्ष्य में गाज़ियाबाद में फ़र्स्टवन रिहैब फ़ाउंडेशन एवं भागीरथ सेवा संस्थान द्वारा आयोजित किया जा रहा है। भेंट के दौरान फ़ाउंडेशन की ओर से बच्चों द्वारा तैयार की गई विशेष पत्रिका भी डॉ. सूद को भेंट की गई। यह पत्रिका बच्चों की रचनात्मकता और उनकी प्रतिभा का सुंदर प्रतिबिंब है।

डॉ. सुद से हुई यह मुलाक़ात फ़र्स्टवन रिहैब फ़ाउंडेशन एवं भागीरथ सेवा संस्थान की टीम के लिए अत्यंत प्रेरणादायी और उत्साहवर्धक रही। टीम ने व्यक्त किया कि वे डॉ. सूद के उस मार्गदर्शन और संघर्ष को सलाम करते हैं, जिसके बल पर उन्होंने भारत में फ़िज़ियोथेरेपी के क्षेत्र की राह प्रशस्त की और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सशक्त नींव रखी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img