Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

First One Rehab Foundation: सेवा सम्मान और संवेदना से सजा नववर्ष का आयोजन नोएडा में सामाजिक एकता की मिसाल

First One Rehab Foundation Noida

First One Rehab Foundation: सेवा सम्मान और संवेदना से सजा नववर्ष का आयोजन नोएडा में सामाजिक एकता की मिसाल

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा में नववर्ष के शुभ अवसर पर फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन की ओर से सेवा सम्मान और संवेदना से परिपूर्ण एक आत्मीय गेट–टुगेदर कार्यक्रम का आयोजन महादेव महेश्वरी मंदिर महादेव अपार्टमेंट सेक्टर 73 में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के उन लोगों के प्रति आभार प्रकट करना रहा जो निस्वार्थ भाव से सेवा कार्यों में लगे हैं। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने सोसायटी में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों को सम्मानित किया तथा बच्चों को स्कूली बैग वितरित किए। साथ ही ठंड से राहत देने के लिए जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर समाज में उनके योगदान के प्रति संवेदनशीलता और सम्मान का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के सूत्रधार फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन के संस्थापक डॉ महिपाल सिंह रहे जिन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था के सामाजिक उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान महेश सक्सेना डॉ महिपाल सिंह आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सतबीर यादव समाजसेवी शुभम यादव कुमुद भटनागर जोशी और गिरिजा का सम्मान किया गया। संस्कार स्कूल के सौजन्य से लीका सक्सेना के कर कमलों द्वारा बच्चों को स्कूली बैग वितरित किए गए जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलकी।

डॉ महिपाल सिंह ने कहा कि फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन सदैव जरूरतमंदों और गरीब वर्ग की सहायता के लिए तत्पर रहेगा और समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सतवीर यादव ने सभी सोसायटी निवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए अपार्टमेंट को और बेहतर बनाने के लिए सामूहिक योगदान की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना ने सभी सेवकों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए नोएडा लोकमंच नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी दवा बैंक संस्कार स्कूल और अंतिम स्थान प्रकल्प जैसे सामाजिक अभियानों के माध्यम से किए जा रहे सेवा कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने नोएडा में बढ़ती समाजसेवी गतिविधियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे समाज का व्यापक कल्याण संभव है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि नए वर्ष में नोएडा लोकमंच समाजहित में कुछ और सार्थक अभियानों की शुरुआत पर विचार कर रहा है और समाज के प्रति समर्पित लोगों का बढ़ता जुड़ाव उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन की टीम ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर डॉ दीक्षा श्रीवास्तव डॉ सुश्मिता भाटी कृष्णा यादव इलिका रावत आयुष सिंह नैतिक ओझा और अभिनव प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें