Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

पहले बीबीएमबी एरियर पर शपथ पत्र दें, फिर देंगे किशाऊ का पानीः मुख्यमंत्री

बीबीएमबी एरियर
पहले बीबीएमबी एरियर पर शपथ पत्र दें, फिर देंगे किशाऊ का पानीः मुख्यमंत्री

पहले बीबीएमबी एरियर पर शपथ पत्र दें, फिर देंगे किशाऊ का पानीः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने बंजार में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल व मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट खोलने की घोषणा की

शिमला 28 मई, 2025

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान कुल्लू जिला के बंजार विकास खण्ड के देहूरी में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए बंजार में सीबीएसई बोर्ड आधारित राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल और दस हजार लीटर क्षमता वाला मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार कर रही है और यह प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की जनता की संपदा को लुटाया और विधानसभा चुनाव जीतने के लिए 5000 करोड़ रुपये की चुनावी रेवड़ियां बांट दी गईं। उन्होंने नए संस्थान खोल दिए लेकिन स्टॉफ और उचित सुविधाएं उपलब्ध न करवा कर प्रदेश के लोगों को धोखा दिया। पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर शिक्षा के स्तर में गिरावट के लिए जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा कि हम नए शिक्षण संस्थान नहीं खोल रहे, बल्कि स्कूलों में अध्यापकों की नियुक्तियां कर रहे हैं और सुविधाएं जुटा रहे हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। सुधार की राह पर चलते हुए हमने पहली कक्षा से बारहवीं तक डॉरेक्टोरेट ऑफ स्कूल एजुकेशन बनाया, विद्यार्थियों के लिए इंग्लिश मीडियम पढ़ाई शुरू की और आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र व्यापक सुधार करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं हिमाचल प्रदेश के लोगों की मांगों को लेकर दिल्ली गया। हम दिल्ली व हरियाणा को पानी देंगे, लेकिन पहले वह 14 साल से लंबित बीबीएमबी का एरियर हिमाचल प्रदेश को दें। मैंने साफ कह दिया है कि पहले पड़ोसी राज्य इस एरियर को देने का शपथ पत्र सुप्रीम कोर्ट दायर करें, फिर हम किशाऊ बांध पर आगे बढ़ेंगे। मैं प्रदेश को अपना परिवार मानता हूं इसलिए मैं हिमाचल प्रदेश के हितों के साथ समझौता नहीं करूंगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन पर पहले ही भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, वह प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए वर्तमान राज्य सरकार पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। आज वह भाजपा के नीति निर्धारक बने हैं लेकिन पहले उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा आज पांच गुटों में बंटी है। वर्ष 2023 में आई आपदा के दौरान भाजपा नेता एक बार भी प्रभावित परिवारों का हक मांगने के लिए केन्द्र सरकार से कोई भी पैरवी करने नहीं गए, जबकि कांग्रेस सरकार लोगों के साथ खड़ी रही। हमने प्रभावित परिवारों को फिर से बसाने के लिए नियमों को बदलकर विशेष राहत पैकेज दिया और घर पूर्ण रुप से क्षतिग्रस्त होने पर मुआवजा 1.50 लाख रुपये से बढ़ाकर सात लाख रुपये किया, वहीं आंशिक रुप से क्षतिग्रस्त घर के लिए मुआवजा बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया। उन्होंने कहा कि मैं स्वंय आपदा के दौरान कुल्लू जिला में आया और पूर्ण रुप से क्षतिग्रस्त 223 घरों व आंशिक रुप से क्षतिग्रस्त 853 घरों को फिर से बसाने के लिए राज्य सरकार ने आर्थिक सहायता प्रदान की।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आज मैं ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत बंजार विधानसभा क्षेत्र में आया हूं और मेरे मंत्रिमंडल के सहयोगी भी ग्रामीण क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याओं का हल करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। हमारी सरकार का ध्यान ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गाय के दूध का समर्थन मूल्य 32 रुपये से बढ़ाकर 51 रुपये जबकि भैंस के दूध का समर्थन मूल्य 47 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 61 रुपये किया है। इसके अलावा प्राकृतिक खेती से उगाई मक्की पर 40 रुपये और गेंहूं को 60 रुपये प्रति किलोग्राम का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। इसके अलावा पशुपालकों को दो रुपये प्रति लीटर की दर से ट्रांसपोर्ट सब्सिडी भी दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत पौध रोपण तथा उनके संरक्षण के लिए महिला मंडलों व युवक मंडलों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है, जिसके लिए 100 करोड़ रुपये के बजट दिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार प्रदेश पर 75 हजार करोड़ रुपये का कर्ज छोड़ कर गई, क्योंकि वह राजनीतिक लाभ के लिए काम करती रही जबकि वर्तमान कांग्रेस सरकार जन-कल्याण के लिए काम कर रही हैं।

विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि आज मुख्यमंत्री ने बंजार क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है, जो सिराज घाटी, तीर्थन घाटी और बंजार के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कुल्लू जिला के विकास के लिए हमेशा चिंतित रहते हैं। आपदा के दौरान मुख्यमंत्री ने यहां के लोगों का दर्द समझा और उन्हें राहत प्रदान की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के पर्यावरण का संरक्षण करने के लिए ई-व्हीकल को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि बंजार विधानसभा से उन्होंने अपनी राजनीति की शुरूआत की और यहां का विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।

एपीएमसी कुल्लू के अध्यक्ष राम सिंह मियां ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और सभी उद्घाटनों व शिलान्यासों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों को राहत प्रदान करने का काम किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आम आदमी के दर्द को अच्छी तरह जानते हैं और इसीलिए उनके कल्याण के लिए योजनाएं बना कर लागू कर रहे हैं। अनाथ बच्चों को राज्य सरकार ने ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रुप में अपनाया और देश भर की सैर करने के लिए हवाई जहाज में घूमने का मौका दिया।

इस अवसर पर विधायक भुवनेश्वर गौड़, मिल्कफैड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, कांग्रेस नेता सेस राम आजाद, विद्या नेगी, जिला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष पंकज परमार, पूर्व मंत्री खिमी राम शर्मा, सचिव आशीष सिंघमार, निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग पंकज ललित, उपायुक्त तोरुल एस. रवीश, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें