Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Noida Building Fire: सेक्टर-4 में तीन मंजिला इमारत में आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

Noida Building Fire: सेक्टर-4 में तीन मंजिला इमारत में आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

नोएडा के सेक्टर-4 बी ब्लॉक में सोमवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही ऊपरी दो मंजिलें इसकी चपेट में आ गईं और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि करीब तीन बजे भवन में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद फायर स्टेशन प्रथम से तुरंत फायर टेंडर रवाना किए गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त फायर गाड़ियां भी मौके पर भेजी गईं।

जब फायर टीम मौके पर पहुंची तो आग इमारत के दूसरे तल पर तेजी से फैल चुकी थी और अंदर घना धुआं भर गया था, जिससे सांस लेना मुश्किल हो रहा था। फायरकर्मियों ने ब्रीथिंग अपरेटस की मदद से अंदर जाकर बहादुरी के साथ राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने खिड़कियों के शीशे तोड़कर वेंटिलेशन की व्यवस्था की ताकि धुआं बाहर निकल सके और आग पर नियंत्रण पाया जा सके।

इसके बाद एमएफई पंपिंग सिस्टम की मदद से आग को पूरी तरह बुझाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई और न ही कोई व्यक्ति अंदर फंसा पाया गया।

भवन स्वामी ने जानकारी दी कि इमारत के दूसरे और तीसरे तल का फिलहाल उपयोग नहीं किया जा रहा था, जबकि भूतल और प्रथम तल पर कोचिंग सेंटर संचालित हो रहा था, जो घटना के समय बंद था। इस वजह से एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही इसकी आधिकारिक पुष्टि की जाएगी। फायर विभाग ने मौके का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की भी समीक्षा शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की तत्परता की सराहना की और कहा कि अगर थोड़ी भी देरी होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि बिजली के उपकरणों और वायरिंग की नियमित जांच कराते रहें ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें