दिल्ली के निहाल विहार के सरकारी स्कूल के स्टोर में आग लगी, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के निहाल विहार के सरकारी स्कूल के स्टोर में आग लगी, कोई हताहत नहीं

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

निहाल विहार स्थित निलौठी गांव में सुबह सरकारी स्कूल के स्टोर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। धुआं स्कूल में भरने लगा तो बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस के अलावा दमकल विभाग को दी गई। स्कूल के आसपास रहने वाले परिजनों को आग का पता चला तो वे भी गेट पर पहुंच गए। परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। दमकल की पांच गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन स्टोर में रखीं किताबें और फर्नीचर जल गया। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img