Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासनDudu Solar Plant Fire: राजस्थान के दूदू में सोलर प्लांट में भीषण आग, जयपुर और अजमेर से दमकल की गाड़ियां रवाना

New Delhi: भारत मंडपम बना देश के साहित्यिक उत्सवों का साझा मंच, फेस्टिवल ऑफ फेस्टिवल्स 3.0 से विविध रचनात्मक स्वरों को नई पहचान

New Delhi: भारत मंडपम बना देश के साहित्यिक उत्सवों का साझा मंच, फेस्टिवल ऑफ फेस्टिवल्स 3.0 से विविध रचनात्मक स्वरों को नई पहचान

नई दिल्ली, 14 जनवरी। नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026 के दौरान आयोजित फेस्टिवल ऑफ फेस्टिवल्स 3.0 ने भारत मंडपम को देश के प्रमुख साहित्यिक उत्सवों के साझा और प्रभावशाली मंच के रूप में स्थापित कर दिया है। यह पहल भारत की समृद्ध और विविध साहित्यिक परंपराओं, वैचारिक धाराओं और रचनात्मक अभिव्यक्तियों को एक ही मंच पर लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

फेस्टिवल ऑफ फेस्टिवल्स 3.0 के तहत पुस्तक लोकार्पण, समूह चर्चाओं, संवाद सत्रों और विशेष आयोजनों की श्रृंखला चल रही है, जिसमें देशभर से आए 100 से अधिक लेखक, विचारक और वक्ता भाग ले रहे हैं। यह मंच न केवल लेखकों और पाठकों के बीच संवाद को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि प्रकाशन जगत और साहित्यिक संस्थाओं के बीच सहयोग को भी मजबूत कर रहा है।

पुरी लिटरेचर फेस्टिवल के सत्रों में इतिहास, स्मृति, जेंडर, आस्था और समकालीन जीवन से जुड़े विषयों पर गहन विमर्श हुआ। इन चर्चाओं ने अतीत और वर्तमान के बीच सेतु बनाते हुए सामाजिक बदलावों और मानवीय अनुभवों को साहित्य के माध्यम से सामने रखा। वहीं नालंदा इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल के सत्रों में वेद, संस्कृत, योग, आयुर्वेद और भारतीय ज्ञान परंपराओं की वैश्विक प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला गया, जिससे भारतीय चिंतन की अंतरराष्ट्रीय पहचान को मजबूती मिली।

द ग्रेट इंडियन बुक टूर के अंतर्गत कथा साहित्य, जीवन अनुभवों और प्रेरणादायक कहानियों पर केंद्रित चर्चाएँ आयोजित की गईं, जिनमें लेखकों ने अपने रचनात्मक सफर और सामाजिक सरोकारों को साझा किया। भारत लिटरेचर फेस्टिवल के मंच पर नेतृत्व, संस्कृति, अध्यात्म और समकालीन मुद्दों पर संवाद हुए, जिनमें स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी, रिकी केज और कैलाश सत्यार्थी जैसे प्रतिष्ठित वक्ताओं की सहभागिता ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

आयोजकों का कहना है कि फेस्टिवल ऑफ फेस्टिवल्स 3.0 लेखकों, पाठकों और प्रकाशकों को जोड़ने वाला एक सशक्त मंच बनकर उभरा है, जहां विचारों का आदान-प्रदान और साहित्यिक सहयोग को नई दिशा मिल रही है। एशियन लिटरेरी सोसाइटी, पुरी लिटरेचर फेस्टिवल, नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल और द ग्रेट इंडियन बुक टूर जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं की सहभागिता के साथ यह आयोजन नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026 की विशिष्ट पहचान बन गया है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें