Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Noida Farmers: पांच अक्टूबर को सांसद कार्यालय पर भाकियू भानू की वार्ता, मांगें पूरी न होने पर प्रधानमंत्री आवास कूच की चेतावनी

Noida Farmers: पांच अक्टूबर को सांसद कार्यालय पर भाकियू भानू की वार्ता, मांगें पूरी न होने पर प्रधानमंत्री आवास कूच की चेतावनी

नोएडा। भारतीय किसान यूनियन भानू ने किसानों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर पांच अक्टूबर को गौतमबुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के नोएडा सेक्टर-27 स्थित कार्यालय पर वार्ता करने का कार्यक्रम तय किया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप ने प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर गौतमबुद्ध नगर के पदाधिकारियों के साथ कैंप कार्यालय पर बैठक की और आंदोलन की आगे की रणनीति पर चर्चा की।

संगठन के अनुसार, किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर 21 सितंबर को प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन भी दिया जा चुका है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप ने संगठन की प्रमुख मांगों और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की।

ठाकुर योगेश प्रताप के अनुसार संगठन जैविक खेती को बढ़ावा देने की मांग कर रहा है। इसके लिए मंडी समितियों में जैविक फसलों की खरीद के लिए सरकारी दुकानें खोलने और किसानों को उनके जैविक उत्पाद का उचित मूल्य दिलाने की मांग रखी गई है। संगठन का कहना है कि इससे जैविक खेती करने वाले किसानों को उनके उत्पाद का बेहतर बाजार और उचित मूल्य मिल सकेगा।

भाकियू भानू ने सांसदों और विधायकों की पेंशन तथा अन्य सुविधाएं बंद करने की मांग भी उठाई है। इसके साथ ही आम जनता के लिए निशुल्क शिक्षा और दवाओं की व्यवस्था करने तथा देश में सभी लोगों के लिए समान कानून लागू करने की मांग संगठन की ओर से रखी गई है। संगठन ने सरकारी विद्यालयों में किसान, अधिकारी, प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री तक के बच्चों की शिक्षा व्यवस्था किए जाने की मांग भी उठाई है।

क्षेत्रीय स्तर पर संगठन की ओर से किसानों को 10 प्रतिशत आवासीय भूखंड जल्द उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है। इसके अलावा किसानों की भूमि के सर्किल रेट को अनुपात के अनुसार बढ़ाने, 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर ब्याज सहित देने, खेतीहर मजदूरों को 120 वर्गमीटर के भूखंड उपलब्ध कराने, किसानों की आबादी को यथावत रखने और बैकलीज के मामलों का जल्द निस्तारण करने की मांग भी शामिल है।

ठाकुर योगेश प्रताप ने बताया कि पांच अक्टूबर को संगठन के पदाधिकारी गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा के सेक्टर-27 स्थित कार्यालय पहुंचकर इन सभी मांगों पर वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन सांसद स्तर पर इन समस्याओं के समाधान की मांग रखेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन की ओर से प्रधानमंत्री आवास की ओर कूच करने का कदम उठाया जाएगा।

बैठक में राष्ट्रीय प्रमुख उपाध्यक्ष अजब सिंह कसाना, राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र गुर्जर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजीव अधाना, उपेंद्र कुमार उर्फ बाबा, कोशिंदर गुर्जर, संजय नागर, कौशल भाटी, मनोज चौधरी, अशोक ठाकुर, अनिल बैसोया, मनोज नागर, सतीश कसाना और जिलाध्यक्ष राजकुमार नागर सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें