Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा जिला कलेक्ट्रेट पर किसानों का हंगामा, पुलिस और किसानों के बीच हुई धक्का मुक्की

ग्रेटर नोएडा जिला कलेक्ट्रेट पर किसानों का हंगामा, पुलिस और किसानों के बीच हुई धक्का मुक्की

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा में जिला कलेक्ट्रेट पर कई किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने मिलकर जोरदार प्रदर्शन किया। हजारों की तादाद में किसान इकट्ठा होकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्ट्रेट पर ही धरने पर बैठ गए। किसानों ने कहा कि 3 महीने बीतने के बाद भी हाई पावर कमेटी ने सरकार को किसानों की रिपोर्ट नहीं भेजी है। इस मांग को लेकर किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच नोंकझोक भी हुई। दरसअल किसान सभा और किसान परिषद सहित अन्य कई किसान संगठनों ने सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट पर जमकर हल्ला बोला। हजारों की तादाद में किसान मोजरबेयर चौक से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां पर पहले से ही भारी पुलिस फोर्स तैनात थी। किसान जैसे ही कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम कार्यलय तक जाने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। धरना स्थल पर जाने की बात कही, लेकिन कुछ किसानों और पुलिस के बीच नोंकझोक हो गई। कुछ ही देर में किसानों ने पुलिस के लगाए घेरे को तोड़ दिया। इस दौरान दोनों के बीच जमकर नोंकझोक भी हुई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *