Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Faridabad: फ़रीदाबाद में Zepto डिलीवरी बॉय की हार्टअटैक से मौत, CCTV में कैद हुआ पल

Faridabad: फ़रीदाबाद में Zepto डिलीवरी बॉय की हार्टअटैक से मौत, CCTV में कैद हुआ पल

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फ़रीदाबाद के भतौला गांव में स्थित Zepto कंपनी के स्टोर के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब डिलीवरी बॉय विकल सिंह की कुर्सी पर बैठे-बैठे अचानक तबीयत बिगड़ी और वह जमीन पर गिर पड़ा। यह पूरी घटना स्टोर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। तुरंत उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में उसकी मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है।

विकल सिंह, उम्र 30 वर्ष, गांव सदपुरा का रहने वाला था और पिछले करीब एक साल से Zepto कंपनी के स्टोर पर डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत था। 29 जुलाई को दोपहर के समय वह स्टोर के बाहर कुर्सी पर अपने साथियों के साथ बैठा हुआ था। बातचीत के दौरान जैसे ही उसका एक साथी उठकर जाने लगा, विकल सिंह अचानक बेसुध होकर नीचे गिर गया।

घटना के बाद साथी कर्मचारियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। विकल अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके पीछे पत्नी, एक 8 साल और दूसरी 5 साल की दो बेटियां हैं। परिवार पूरी तरह से विकल की कमाई पर निर्भर था। विकल की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने कंपनी के स्टोर के बाहर जमकर हंगामा किया। मामला बढ़ता देख कंपनी ने मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की, साथ ही अंतिम संस्कार के लिए 30 हजार रुपये भी दिए गए।

खेड़ी पुल थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि कंपनी और परिजनों के बीच 5 लाख रुपये की बीमा राशि देने पर सहमति बन चुकी है। साथ ही जब तक बीमा की पूरी राशि परिवार को नहीं दी जाती, तब तक कंपनी मृतक की पत्नी को हर महीने 10 हजार रुपये गुजारे के लिए देगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर इसे हार्टअटैक से हुई मौत माना जा रहा है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें