Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

Faridabad Crime: फरीदाबाद में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थाना ओल्ड पुलिस की कार्रवाई

Faridabad Crime: फरीदाबाद में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थाना ओल्ड पुलिस की कार्रवाई

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद: थाना ओल्ड क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना ओल्ड पुलिस टीम द्वारा की गई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 27 अक्टूबर को एक युवती ने शिकायत दी थी कि 26 अक्टूबर की शाम 3-4 युवक उसकी नाबालिग बहन को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर थाना ओल्ड पुलिस ने पोक्सो अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी पंकज गिरफ्तार

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी पंकज, निवासी गांव गोरा, थाना छाता, जनपद मथुरा (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ट्रक चालक है और लगभग डेढ़ से दो महीने पहले पीड़िता व उसके पिता उसके ट्रक में यात्रा कर चुके थे। उसी दौरान आरोपी ने पीड़िता का संपर्क नंबर लिया और इंस्टाग्राम के माध्यम से उससे बातचीत शुरू कर दी।

पीड़िता से संपर्क कर उसे मिलने बुलाया

26 अक्टूबर को आरोपी ने पीड़िता से संपर्क कर उसे मिलने बुलाया। वह दो अन्य युवकों के साथ काली गाड़ी में फरीदाबाद पहुंचा और शाम के समय पीड़िता को अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गया। छाता के पास उसने अपने दोनों साथियों को उतार दिया और पीड़िता को लेकर वृंदावन चला गया। वापसी के दौरान आरोपी ने रास्ते में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और सुबह लगभग 3:30 बजे उसे घर के पास छोड़ दिया। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें