Faridabad: फरीदाबाद में जलभराव रोकने की तैयारी तेज, उपायुक्त विक्रम सिंह यादव ने संभाली कमान

Faridabad: फरीदाबाद में जलभराव रोकने की तैयारी तेज, उपायुक्त विक्रम सिंह यादव ने संभाली कमान

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद में मानसून से पहले जिला प्रशासन ने जलभराव की समस्या से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला उपायुक्त विक्रम सिंह यादव ने बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव को रोकने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। इन अधिकारियों को अलग-अलग वार्ड में नियुक्त किया गया है, जो अपने-अपने क्षेत्र में नालों की सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे।

उपायुक्त ने कहा कि जहां भी जल निकासी के लिए मोटर या पम्प सेट की आवश्यकता होगी, वहां तत्काल उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि बारिश के दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अधिकारियों से प्रतिदिन फीडबैक लिया जा रहा है, ताकि किसी भी स्थिति में तत्काल कार्यवाही की जा सके। इसके साथ ही, जिन क्षेत्रों में नालों पर अवैध कब्जे किए गए हैं, वहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

नगर निगम और अन्य विभागों की संयुक्त टीमें मिलकर इन अवरोधों को हटाने में जुटी हैं ताकि पानी की निकासी निर्बाध रूप से हो सके। उपायुक्त विक्रम सिंह यादव ने स्पष्ट किया कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि इस बार बारिश के दौरान शहरवासियों को जलभराव जैसी परेशानी का सामना न करना पड़े। यह सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच तालमेल से कार्य किया जा रहा है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img