बांग्लादेशी घुसपैटियो एवं रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर फरीदाबाद पुलिस अलर्ट, चलाया जा रहा है सर्च अभियान

बांग्लादेशी घुसपैटियो एवं रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर फरीदाबाद पुलिस अलर्ट, चलाया जा रहा है सर्च अभियान

फरीदाबाद- 17 दिसम्बर 2024 | संदीप चौहान

बता दें कि दिल्ली में अवैध रुप से रह रहे बांग्लादेशी व रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर छापेमारी की गई है। जिसके कारण दिल्ली में रह रहे बांग्लादेशी व रोहिंग्या मुसलमानों का फरीदाबाद में आगमन की संभावना से इंकार नही किया जा सकता, जिसपर संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह ने फरीदाबाद पुलिस के सभी पुलिस उपायुक्त को निर्देशित किया है कि अपने अपने क्षेत्र में इस ओर विशेष ध्यान देकर निगरानी का स्तर बढ़ाया जाए तथा लगातार चेकिंग कराई जाए।

पुलिस प्रवक्ता ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली से बांग्लादेशी व रोहिंग्या मुसलमानों का फरीदाबाद में आगमन की संभावना के मध्यनगर पुलिस आयुक्त फरीदाबाद के दिशा निर्देशों के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए सभी थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारियों व अपराध शाखा की टीमों द्वारा दिल्ली के सीमावर्ती क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही फरीदाबाद स्थित होटलों/धर्मशालाओं/सराय इत्यादि की चैकिंग के साथ-साथ यातायात व लोकल पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है।

आगे जानकारी देते हुए बतलाया कि मामले को लेकर फरीदाबाद पुलिस गम्भीर है किसी भी घुसपैटिया को फरीदाबाद में प्रवेश नही करने दिया जाएगा। फरीदाबाद पुलिस के गुप्त तंत्रों अलर्ट है और सभी प्रबंधक थाना, चौकी प्रभारी व अपराध शाखा द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सर्च की जा रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img