Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Faridabad Development: बल्लभगढ़ सेक्टर-3 में डबल रोड बनेगी, विधायक मूलचंद शर्मा का बड़ा ऐलान

Faridabad news, Ballabgarh development, Moolchand Sharma

Faridabad Development: बल्लभगढ़ सेक्टर-3 में डबल रोड बनेगी, विधायक मूलचंद शर्मा का बड़ा ऐलान

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद हरियाणा के बल्लभगढ़ क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर विधायक मूलचंद शर्मा एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने सेक्टर-3 में पुलिस चौकी वाले रोड का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने को कहा। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र की ट्रैफिक समस्या को देखते हुए इस सड़क को अब डबल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को जाम की समस्या से काफी राहत मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माणाधीन नाले के काम का भी बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात का मौसम आने से पहले हर हाल में नाले का निर्माण कार्य पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र में जलभराव की समस्या से लोगों को निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिसे इस बार खत्म करना प्राथमिकता है।

विधायक मूलचंद शर्मा ने यह भी कहा कि सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं को जल्द दूर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोड के बीच में आ रहे बिजली के खंभों और पानी की पाइपलाइन को जल्द से जल्द शिफ्ट किया जाएगा, ताकि निर्माण कार्य बिना किसी रुकावट के पूरा हो सके। इसके अलावा, जहां-जहां अवैध कब्जे हटाए गए हैं, वहां दूसरी ओर सर्विस रोड का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था और अधिक सुगम हो सके।

इस मौके पर विधायक ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय समय सीमा के भीतर सभी काम पूरे करने होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि जनता को बेहतर सड़क, जल निकासी और ट्रैफिक सुविधाएं मिलें, जिसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि जल्द ही क्षेत्र की समस्याओं का समाधान होगा। विधायक के इस दौरे के बाद विकास कार्यों में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है, जिससे बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें