Faridabad Murder: फरीदाबाद में कार चालक की चाकू मारकर हत्या, 1 और आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट: संदीप चौहान
फरीदाबाद: बाईपास रोड, सेक्टर 17/18 कट पर कार चालक की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में फरीदाबाद पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने सुमित (19) वासी बसेलवा कालोनी को नया पल्ला पुल से गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 23 नवंबर को शाम के समय कार चालक रविंदर को मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में थाना सेक्टर 17 में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
पूछताछ में सामने आया कि वारदात के दौरान मुख्य आरोपी सतीश ने मृतक रविंदर पर चाकू से हमला किया, जबकि सुमित ने उसके हाथ पकड़े रखे। वारदात में प्रयोग हुई मोटरसाइकिल भी सुमित की बताई गई है। आरोपी सुमित पर पूर्व में चोरी का मामला दर्ज है, जबकि मुख्य आरोपी सतीश को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सुमित को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई


