Faridabad Encounter: फरीदाबाद में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, हत्या के आरोपी इंद्र त्यागी को गोली लगने के बाद किया गिरफ्तार

Faridabad Encounter: फरीदाबाद में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, हत्या के आरोपी इंद्र त्यागी को गोली लगने के बाद किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने थाना भूपानी क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी इंद्र त्यागी उर्फ पंडित को दबोचने में सफलता हासिल की। आरोपी पर थाना सराय ख्वाजा इलाके में युवक की चाकू मारकर हत्या करने का आरोप था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 17 और 18 मई की रात को की गई। फरीदाबाद पुलिस आयुक्त Satendra Kumar Gupta के दिशा-निर्देशन में अपराध शाखाएं लगातार सक्रिय रूप से संगीन अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही हैं। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच DLF की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी इंद्र त्यागी मोटरसाइकिल पर सवार होकर गणेश कॉलोनी के पास भूपानी मोड़ मास्टर रोड की तरफ आने वाला है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मास्टर रोड स्थित सांई कॉलोनी के कच्चे रास्ते वाले कट के पास नाकाबंदी कर दी। देर रात जैसे ही आरोपी मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने तीन राउंड फायर किए, जिनमें दो गोलियां पुलिस वाहन पर लगीं जबकि एक गोली एएसआई प्रदीप पर चलाई गई। हालांकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें आरोपी इंद्र त्यागी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। आरोपी को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल फरीदाबाद में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, तीन खाली खोल और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। इस पूरी घटना के संबंध में थाना भूपानी में हत्या के प्रयास और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2 Varun Kumar Dahiya ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह 9 और 10 अप्रैल की रात थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र में स्थित रेड लायन ओयो होटल के सामने सचिन नामक युवक की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में वांछित था। इस घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

इसके अलावा आरोपी थाना सेक्टर-31 इलाके में 3 दिसंबर को अरुण और राहुल नामक युवकों पर चाकू से हमला कर हत्या के प्रयास और मारपीट के मामले में भी फरार चल रहा था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और आपराधिक नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Delhi Mini Secretariat Scheme: हर जिले में बनेगा मिनी सचिवालय, एक छत के नीचे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं

 

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img