Faridabad Crime: फरीदाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Faridabad Crime: फरीदाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के तीन नंबर स्थित कल्याणपुरी इलाके में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान चारु (24-25 वर्ष) के रूप में हुई है। इस मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मामले की जानकारी देते हुए तीन नंबर चौकी प्रभारी सोमपाल ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि कल्याणपुरी इलाके में एक युवक की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां एक युवक चारपाई के पास जमीन पर पड़ा हुआ मिला, और उसके सिर पर चोट के निशान थे।

मृतक के भाई गोविंदा ने बताया कि दोनों ने रात को शराब पी थी। शराब के नशे में उनकी आपस में कहासुनी हो गई। इसी दौरान चारु का सिर दीवार से जा टकराया और वह जमीन पर गिर गया। गोविंदा ने सोचा कि नशे में होने के कारण चारु उठ नहीं रहा है। उसने उसे उठाने की कोशिश भी की, लेकिन चारु की मौत हो चुकी थी।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत सिर पर लगी चोट से हुई है या इसके पीछे कोई और वजह है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक चारु और उसके भाई गोविंदा पर पहले से एक आपराधिक मामला दर्ज है। दोनों पर गोविंदा की पत्नी की हत्या का आरोप था। गोविंदा हाल ही में जेल से बाहर आया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, और स्थानीय लोग इस मामले पर पुलिस की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img