Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Faridabad Cigarette Heist: बल्लभगढ़ ITC गोदाम से 58,770 डब्बियां सिगरेट चोरी, सात आरोपियों को गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी

Faridabad Crime, Cigarette Theft Case, ITC Warehouse Theft

Faridabad Cigarette Heist: बल्लभगढ़ ITC गोदाम से 58,770 डब्बियां सिगरेट चोरी, सात आरोपियों को गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के बल्लभगढ़ में 28/29 दिसंबर 2025 की रात हुई सनसनीखेज चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ITC लिमिटेड के भूदत्त कॉलोनी स्थित गोदाम से 58,770 डब्बियां सिगरेट चोरी की गई थीं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस वारदात में गोदाम के चौकीदार सुशील का मोबाइल छीनकर उसे बंधक बनाकर कमरे में बंद किया गया और चाबियों का इस्तेमाल कर सिगरेट लूटी गई।

पुलिस ने तकनीकी सहायता और गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर 17 जनवरी को इस घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। इसके बाद 20 जनवरी को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उन्हें 21 जनवरी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपियों में दीपक, वीरेंद्र, मोहम्मद उमर, राहुल, विनय, मुकेश कुमार और बब्लू शामिल हैं। आरोपियों की उम्र 27 से 47 वर्ष के बीच है। इनमें से कई के खिलाफ पहले भी चोरी और झगड़े के मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने सोनीपत से सिगरेट की डिलीवरी और गोदाम की रैकी कर चोरी की योजना बनाई थी।

वारदात में मुख्य षड्यंत्रकारी राकेश और उमर ने गोदाम को निशाना बनाया। राकेश, उमर और दीपक ने चोरी की गाड़ी (छोटा हाथी) लेकर गोदाम में प्रवेश किया, चौकीदार को बंधक बनाया और सिगरेट लूट कर बाटा चौक पर दूसरी गाड़ी में शिफ्ट कर दी। आरोपी मोहम्मद उमर ने सिगरेट के 14 कार्टून बब्लू को दिए, जो फिर मुकेश को बेचते थे। मुकेश गाजियाबाद में सिगरेट और पान-गुटखा की होलसेल की दुकान चलाता है।

पुलिस ने बरामद की गई संपत्ति में 6,000 डब्बियां सिगरेट, 5,40,000/- रुपये नगद और राहुल से 25,000 रुपये शामिल हैं। वारदात में शामिल मुख्य आरोपी राकेश अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत है।

इस कार्रवाई से पुलिस ने बल्लभगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश भेजा है कि चोरी और अवैध व्यापार में लिप्त अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें