Faridabad Crime: फरीदाबाद में 25 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Faridabad Crime: फरीदाबाद में 25 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित ऊंचा गांव में एक 25 वर्षीय युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान चेतन के रूप में हुई है, जिसे अज्ञात हमलावरों ने बीती रात इस जघन्य वारदात का शिकार बनाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा है और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

चेतन की मां राजवती ने बताया कि बीती रात लगभग 8 बजे उनका बेटा एक नई जर्सी खरीद कर घर लौटा था। उसने उनसे जर्सी के 700 रुपये मांगे थे, जिसके बाद उसने कहा था कि वह जर्सी इसलिए खरीदी है क्योंकि उसे नई जर्सी पहनने का मन था। राजवती ने उसे 500 रुपये दिए और बाकी पैसे वह अपनी तरफ से जुटाने के लिए कहने के बाद चेतन जर्सी के पैसे देने के लिए बाहर चला गया। वह जल्द वापस आने का कहकर घर से निकला था, लेकिन थोड़ी देर बाद पड़ोस के कुछ युवकों ने आकर बताया कि उनका बेटा एक खाली प्लॉट में पड़ा है और उसकी सांसें नहीं चल रही हैं।

राजवती ने जब मौके पर पहुंचकर देखा, तो उनका बेटा मृत पड़ा था और उसके शरीर पर चाकू के निशान थे। आनन-फानन में उसे बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजवती ने बताया कि उनका बेटा मेहनत-मजदूरी करके घर का खर्च चलाता था और उसे किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

इस मामले में थाना आदर्श नगर प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि उन्हें रात करीब एक बजे सूचना मिली कि बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल में एक युवक को मृत लाया गया है। सूचना के आधार पर वह अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

 

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img