Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Faridabad: फरीदाबाद की जे.सी. बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, YMCA में बीटेक छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

Faridabad: फरीदाबाद की जे.सी. बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, YMCA में बीटेक छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद की जे.सी. बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, YMCA में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां बीटेक की तीसरे वर्ष की छात्रा ने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 22 वर्षीय वंशिका के रूप में हुई है, जो हरियाणा के रेवाड़ी की निवासी और अविनाश कुमार की पुत्री थी। वंशिका विश्वविद्यालय के सरोजनी गर्ल्स हॉस्टल में रहकर मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। शनिवार शाम वह अपने कमरे में पंखे से लटकी हुई पाई गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-7 चौकी प्रभारी राकेश कुमार पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर बीके सिविल अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया।

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का कोई सुराग नहीं मिला है और कमरे से न कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ और न ही कोई संदिग्ध वस्तु। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और इसके तहत वंशिका के सहपाठियों, हॉस्टल के अन्य छात्रों और परिचितों से पूछताछ की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर किन परिस्थितियों में छात्रा ने यह कदम उठाया। यह घटना विश्वविद्यालय परिसर और छात्र समुदाय में गहरे सदमे का कारण बनी हुई है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें