Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida में फर्जी Police Gang का पर्दाफाश, Mastermind का West Bengal Connection!

Noida
Noida में फर्जी Police Gang का पर्दाफाश, Mastermind का West Bengal Connection!

Noida में फर्जी Police Gang का पर्दाफाश, Mastermind का West Bengal Connection!

रिपोर्ट: अमर सैनी

फेज-3 पुलिस ने सेक्टर-70 में चल रहे एक फर्जी “इंटरनेशनल पुलिस” गैंग का पर्दाफाश किया है। इस गैंग के छह सदस्य खुद को अंतरराष्ट्रीय पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को ठग रहे थे। वे जमीन से कब्जा हटवाने, विदेश में फंसे लोगों को वापस लाने और वीजा दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठते थे।

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। जांच के बाद गैंग के छह सदस्यों — विभाष चंद्र अधिकारी, अराग्य अधिकारी (एलएलबी पास आउट), बाबुल चंद्र मंडल, पिंटू पाल, समापदमल और आशीष कुमार — को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।

मौके से फर्जी मोहरें, आईडी कार्ड, विभिन्न मंत्रालयों के सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेज बरामद हुए। आरोपियों ने खुद को यूके में एक ऑफिस का मालिक बताया, जिसका बोर्ड और लोगो पुलिस विभाग जैसा डिजाइन किया गया था।

पूछताछ में पता चला कि यह गैंग लगभग दो महीने से सक्रिय थी और इससे पहले पश्चिम बंगाल में भी इसी तरह की धोखाधड़ी कर चुकी है। इस मामले में न केवल गौतमबुद्ध नगर पुलिस, बल्कि केंद्र सरकार की एजेंसियां भी जांच कर रही हैं। आरोपियों के बैंक खातों की जांच और हवाला नेटवर्क के संबंध में भी छानबीन चल रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें