Faridabad: फरीदाबाद में नकली आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार, पुलिस को धौंस दिखाने की कर रहा था कोशिश

Faridabad: फरीदाबाद में नकली आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार, पुलिस को धौंस दिखाने की कर रहा था कोशिश

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर पुलिस पर रौब झाड़ने की कोशिश कर रहा था। आरोपी की पहचान गौरव शर्मा के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत है और उसकी मासिक सैलरी करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी ने डीसीपी सेंट्रल को फोन कर खुद को साउथ दिल्ली का डीसीपी बताया और पुलिस पायलट की मांग की। इसके बाद पल्ला थाने के एसएचओ रणवीर सिंह आईपीएस अधिकारी को रिसीव करने के लिए कालिंदी कुंज बॉर्डर पहुंचे।

रास्ते में बातचीत के दौरान पुलिस को आरोपी पर शक हुआ और जांच में खुलासा हुआ कि वह फर्जी अधिकारी है। गौरव शर्मा पहले भी फरीदाबाद पुलिस को आईपीएस बनकर फोन कर चुका था। इतना ही नहीं, उसके खिलाफ पहले भी एक युवती ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img