SRK: अभिनेता शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में फैजान खान की गिरफ्तारी, रायपुर SSP संतोष सिंह ने दी जानकारी

अभिनेता शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में फैजान खान की गिरफ्तारी, रायपुर SSP संतोष सिंह ने दी जानकारी

अभिनेता शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में छत्तीसगढ़ के रायपुर से फैजान खान को गिरफ्तार किया गया है। रायपुर के SSP संतोष सिंह ने बताया कि मुंबई के बांद्रा पुलिस की एक टीम रायपुर के पंडरी थाने पहुंची और फैजान खान को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई शाहरुख खान को धमकी भरे संदेश भेजने के आरोप में की गई है।

SSP संतोष सिंह ने बताया, “कुछ दिन पहले फैजान खान को इस मामले में नोटिस दिया गया था। जांच के बाद उसे आरोपी पाया गया, जिसके आधार पर आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाया जा रहा है।” पुलिस अधिकारियों ने यह भी खुलासा किया कि फैजान खान के खिलाफ पहले से मारपीट का मामला दर्ज है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, मुंबई पुलिस इस घटना को लेकर विस्तृत जांच कर रही है।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img