Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Noida Crime: नोएडा में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस ने रंगदारी मांगने और दहशत फैलाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी एक निजी हॉस्टल संचालक को धमकाने और उसकी खाली गाड़ी पर फायरिंग करने के मामले में वांछित थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं। गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने गुर्जरपुर रेलवे लाइन के पास स्थित एक खंडहर में छापा मारकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान सोनू उर्फ हर्देश, पीके भाटी उर्फ कौशल भाटी, अर्चित और दीपक नागर के रूप में हुई है। इनके पास से दो पिस्टल, सात जिंदा कारतूस (32 बोर) और दो तमंचे (.315 बोर) बरामद किए गए हैं।

चारों आरोपियों ने 22 फरवरी को योजनाबद्ध तरीके से निजी हॉस्टल संचालक की खाली गाड़ी पर फायरिंग की थी और फरार हो गए थे। इसके बाद ‘जंकी ऐप’ के जरिए 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तकनीकी जांच और स्थानीय इंटेलिजेंस की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ थाना नॉलेज पार्क में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें