Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Expressway Project: सेक्टर-96 तक प्रस्तावित एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण पर हुई अहम बैठक

Expressway Project: सेक्टर-96 तक प्रस्तावित एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण पर हुई अहम बैठक

नोएडा में यमुना पुस्ता से सिग्नेचर ब्रिज होते हुए सेक्टर-96 तक प्रस्तावित एक्सप्रेसवे परियोजना को लेकर शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-96 स्थित सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) ने की। इस दौरान परियोजना के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण, विभिन्न विभागों के समन्वय और आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), एम/एस मेडिसिन प्राइवेट लिमिटेड, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीएसआईडीए), 30वीं वाहिनी पीएसी तथा नोएडा प्राधिकरण के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी संबंधित एजेंसियों ने परियोजना को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के लिए आपसी समन्वय पर जोर दिया।

बैठक के दौरान एनएचएआई की ओर से प्रस्तावित एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने के मुद्दे पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। नोएडा प्राधिकरण ने भरोसा दिलाया कि यमुना पुस्ता से सेक्टर-96 तक प्रस्तावित मार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि परियोजना में अनावश्यक देरी न हो।

अधिकारियों ने यह भी सहमति जताई कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ आवश्यक प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रियाएं जल्द पूरी करेंगे। इससे परियोजना के निर्माण कार्य को निर्धारित समय में शुरू करने में मदद मिलेगी।

बैठक में नेशनल हाईवे रेल कॉरिडोर से जुड़े अधिकारियों ने भी परियोजना को लेकर अपने सुझाव और तकनीकी बिंदु प्रस्तुत किए। इन सुझावों को परियोजना की योजना में शामिल करने पर भी चर्चा हुई, ताकि भविष्य में यातायात व्यवस्था अधिक प्रभावी और सुविधाजनक बनाई जा सके।

प्रस्तावित एक्सप्रेसवे को नोएडा की यातायात व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है। इसके निर्माण से विभिन्न क्षेत्रों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, यात्रा का समय कम होगा और बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने में भी सहायता मिलेगी। अधिकारियों का मानना है कि परियोजना पूरी होने के बाद नोएडा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें