EVM Mock Poll: नोएडा में आज दो प्रतिशत ईवीएम पर होगा मॉक पोल, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

EVM Mock Poll: नोएडा में आज दो प्रतिशत ईवीएम पर होगा मॉक पोल, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

नोएडा। जिले में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) पूरी होने के बाद मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम और वीवीपैट के स्ट्रांग रूम परिसर में मॉक पोल कराया जाएगा। प्रशासन के अनुसार जिले में उपलब्ध कुल ईवीएम में से दो प्रतिशत मशीनों को इसके लिए चयनित किया जाएगा।

मॉक पोल की प्रक्रिया में राजनीतिक दलों के अधिकृत पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जिला प्रशासन ने सभी राजनीतिक दलों को इसकी सूचना दे दी है, ताकि उनके प्रतिनिधि प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहकर पूरी प्रक्रिया का अवलोकन कर सकें।

प्रशासन के मुताबिक चयनित मशीनों पर करीब एक हजार मतों का मॉक पोल कराया जा सकता है। इसका उद्देश्य एफएलसी के बाद ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली की जांच करना है। मॉक पोल के दौरान मशीनों पर मतदान की प्रक्रिया कराई जाएगी और उससे संबंधित परिणामों का परीक्षण किया जाएगा।

नोएडा जिले में ईवीएम और वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग 2 सितंबर से चल रही थी। जांच के दौरान करीब 300 मशीनों में खराबी सामने आई है। प्रशासन ने खराब पाई गई मशीनों से संबंधित जानकारी निर्वाचन आयोग को भेज दी है।

एडीएम वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार ने बताया कि ईवीएम और वीवीपैट की एफएलसी पूरी हो चुकी है। अब निर्धारित प्रक्रिया के तहत दो प्रतिशत ईवीएम पर मॉक पोल कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया की जानकारी सभी राजनीतिक दलों को दी गई है और उनके अधिकृत पदाधिकारी इसमें हिस्सा ले सकेंगे।

 

Hot this week

Maryland : लोकतंत्र अंधविश्वास के सहारे जीवित नहीं रह सकता

Maryland : केवल समय पर चुनाव होने से कोई...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img