मां की शिक्षा और संस्कारों से ही मिल सकता है जीवन का प्रत्येक सुख : नायब सिंह सैनी

मां की शिक्षा और संस्कारों से ही मिल सकता है जीवन का प्रत्येक सुख : नायब सिंह सैनी

– मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय दलजीत कौर की अंतिम अरदास में अर्पित की श्रद्धांजलि

रिपोर्ट : कोमल रमोला

चंडीगढ़,18 जुलाई- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मां की शिक्षा और संस्कारों से जीवन का प्रत्येक सुख मिल सकता है और जीवन में सफलता हासिल करने के लिए मां के आदर्शों को जीवन में धारण करना जरुरी है। इन शिक्षाओं और संस्कारों के कारण ही पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री संदीप सिंह ने पूरे विश्व में खेल के क्षेत्र में प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। इसलिए समाज स्वर्गीय श्रीमती दलजीत कौर द्वारा दिए गए संस्कारों और शिक्षाओं को हमेशा याद रखेगा।

मुख्यमंत्री आज कुरुक्षेत्र जिला के शाहबाद बराड़ा रोड़ पर स्थित गुरुद्वारा मंजी साहिब में पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री संदीप सिंह की माता स्वर्गीय श्रीमती दलजीत कौर के अंतिम अरदास कार्यक्रम में बोल रहे थे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के अलावा हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा, राज्यसभा सांसद श्री कृष्ण पंवार, विधायक श्री घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व मंत्री श्री कृष्ण बेदी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार श्री भारत भूषण भारती, विधायक श्री रामकरण समेत अन्य गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्रीमती दलजीत कौर के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री संदीप सिंह, समाज सेवी श्री गुरचरण सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दु:ख साझा किया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img