एटीएस पर 10 मामले दर्ज, 3400 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ा मामला

अमर सैनी

Noida News : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बड़े घोटाले का खुलासा किया है। ईडी के लखनऊ जोनल कार्यालय ने एटीएस ग्रुप ऑफ कंपनीज के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि कंपनी ने जमीन के नाम पर 3400 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की है। ईडी अब ATS ग्रुप से जुड़ी 63 कंपनियों की जांच कर रहा है, जिनमें से कुछ पर दिवालिया कानून के तहत कार्रवाई चल रही है।

बताया जा रहा है कि ATS ग्रुप ने निवेशकों को कम दाम में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की। कंपनी ने ग्राहकों को आकर्षक स्कीम और प्रोजेक्ट दिखाए, जो वास्तविकता से बिल्कुल अलग थे। निवेशकों को यह भी वादा किया गया कि 36 महीने के अंदर उनके अपार्टमेंट को प्रीमियम रेट पर कंपनी खुद खरीद लेगी। इसके लिए सैकड़ों निवेशकों को पोस्ट-डेटेड चेक भी जारी किए गए, जो बाद में बाउंस हो गए।
इस मामले में अब तक दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने 4 और नोएडा पुलिस ने 10 मामले दर्ज किए हैं। ईडी ने नोएडा प्राधिकरण से भी इस मामले में जानकारी मांगी है, जिसमें दर्ज FIR, आवंटन रद्द करने और आवंटी कंपनियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी शामिल है। साथ ही, नोएडा प्राधिकरण ने ATS समूह को एक नोटिस जारी कर एक सप्ताह में अपना बकाया चुकाने का निर्देश दिया है।

ईडी का महत्वपूर्ण कदम

विशेषज्ञों ने माना है कि यह मामला रियल एस्टेट सेक्टर में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को उजागर करता है। ईडी की इस कार्रवाई से न केवल ATS ग्रुप बल्कि अन्य संबंधित पक्षों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है, जिससे रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया जा रहा है। ED की यह कार्रवाई इस क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img