Bijapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़, 31 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद

Bijapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़, 31 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए। आईजी बस्तर पी. सुंदरराज ने बताया कि इस दौरान सुरक्षा बलों के 4 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से 2 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य दो घायल जवानों की हालत स्थिर है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

आईजी सुंदरराज के अनुसार, मुठभेड़ इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगलों में बीजापुर और नारायणपुर से लगी महाराष्ट्र सीमा पर रविवार सुबह हुई, जब सुरक्षाकर्मी एंटी-नक्सल ऑपरेशन पर थे। बस्तर पुलिस ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है और मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ भी सकती है। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से ऑटोमैटिक हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं।

,Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img