Noida Crime: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, दोनों गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, दोनों गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा थाना सेक्टर 49 पुलिस और शातिर लुटेरों के बीच बीती देर रात मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना सेक्टर 49 की पुलिस टीम सेक्टर 50 नोएडा जाने वाली सड़क पर सीवेज प्लांट के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान, एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे भागने लगे और पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिससे एक बदमाश घायल हो गया। उसकी पहचान सहजाद पुत्र हसन अली के रूप में हुई। वहीं, दूसरे बदमाश को कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान दबोच लिया गया, जिसकी पहचान वाजिद पुत्र अली मोहम्मद के रूप में हुई।

पुलिस ने बदमाशों के पास से एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल, एक मोबाइल और एक आधार कार्ड बरामद किया। घायल बदमाश को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पूछताछ में बदमाशों ने स्वीकार किया कि उन्होंने सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन के पास से एक व्यक्ति का फोन छीना था और बरामद मोटरसाइकिल को तीन-चार दिन पहले सलारपुर से चुराया था।
एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि दोनों बदमाशों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img