एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने कार की टक्कर से भाई-बहन घायल

अमर सैनी

नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट नंबर-2 के सामने स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे भाई-बहन को कार चालक कुचलकर भाग गया। दोनों घायलों का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल भाई-बहन की मां ने अज्ञात चालक के खिलाफ सेक्टर-126 थाने में केस दर्ज कराया है।
रायपुर खादर निवासी पारूल चौहान ने पुलिस को बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी याशिका चौहान और आठ वर्षीय बेटा वैभव चौहान मंगलवार को स्कूल जाने के लिए एमिटी विश्वविद्यालय के गेट नंबर-2 के सामने बस का इंतजार कर रहे थे। सुबह साढ़े छह बजे के करीब गलत दिशा से आई तेज रफ्तार कार के चालक ने याशिका और वैभव को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बजाय आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कार का नंबर नोट किया और हादसे की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। कार के नंबर के आधार पर पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img