Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Elevated Road: चिल्ला एलिवेटेड रोड को यमुना पुस्ते से जोड़ने की योजना पर मंथन, IIT टीम ने किया रूट का निरीक्षण

Elevated Road: चिल्ला एलिवेटेड रोड को यमुना पुस्ते से जोड़ने की योजना पर मंथन, IIT टीम ने किया रूट का निरीक्षण

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच यातायात को और अधिक सुगम बनाने की दिशा में चिल्ला एलिवेटेड रोड को यमुना पुस्ते से जोड़ने की महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम तेज हो गया है। इसी कड़ी में सोमवार को आईआईटी की टीम एक बार फिर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पहुंची, जहां अधिकारियों के साथ प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के रूट और अलाइनमेंट को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। करीब दो किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर लगभग 235 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित बैठक में आईआईटी विशेषज्ञों ने महाप्रबंधक और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। बैठक में विशेष रूप से रोड के अलाइनमेंट, कनेक्टिविटी और निर्माण संबंधी बिंदुओं पर चर्चा की गई ताकि परियोजना को बेहतर तरीके से अंतिम रूप दिया जा सके।

प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार प्रस्तावित एलिवेटेड रोड चिल्ला एलिवेटेड रोड को सीधे यमुना पुस्ते पर बनने वाले नए एलिवेटेड कॉरिडोर से जोड़ेगी। इससे दिल्ली के अक्षरधाम क्षेत्र की ओर से आने वाले वाहन बिना अतिरिक्त ट्रैफिक में फंसे सीधे ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे की ओर आसानी से जा सकेंगे।

बताया गया कि चिल्ला एलिवेटेड रोड दिल्ली से शुरू होकर महामाया फ्लाईओवर के पास उतरेगी। इसके बाद नया एलिवेटेड लिंक यमुना पुस्ते से जुड़कर वाहनों को ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे की ओर निर्बाध आवागमन की सुविधा देगा। इससे नोएडा और दिल्ली के बीच ट्रैफिक दबाव कम होने की भी उम्मीद है।

अधिकारियों का मानना है कि इस परियोजना के पूरा होने से दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच यात्रा का समय कम होगा और रोजाना हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव को नियंत्रित करने में भी इस एलिवेटेड रोड की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

फिलहाल परियोजना के तकनीकी और डिजाइन संबंधी पहलुओं पर काम जारी है। आईआईटी की टीम द्वारा दिए जाने वाले सुझावों और अंतिम रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें