Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

एक व्यक्ति की शिकायत पर 28 किसानों के प्लॉट अटके

छलेरा गांव के 28 किसानों को दिए जाने वाले कोटे के पांच प्रतिशत भूखंडों का मामला एक व्यक्ति की आपत्ति के कारण अटक गया है।
छलेरा गांव के 28 किसानों को दिए जाने वाले कोटे के पांच प्रतिशत भूखंडों का मामला एक व्यक्ति की आपत्ति के कारण अटक गया है।

अमर सैनी

नोएडा। छलेरा गांव के 28 किसानों को दिए जाने वाले कोटे के पांच प्रतिशत भूखंडों का मामला एक व्यक्ति की आपत्ति के कारण अटक गया है। प्राधिकरण आपत्ति के निस्तारण में देरी कर रहा है। इसको लेकर किसान नेताओं ने सोमवार को प्राधिकरण अधिकारियों से मुलाकात कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक खास बात यह है कि प्राधिकरण में इन सभी भूखंडों पर आपत्ति निठारी निवासी मिश्रीलाल नामक व्यक्ति ने लगाई है। ये आपत्तियां अगस्त-2021 से शुरू की गई थीं, लेकिन प्राधिकरण के अधिकारी अभी तक इन आपत्तियों का निस्तारण नहीं कर पाए हैं। उधर, जिन किसानों को भूखंड मिलने हैं, उनके परिवार प्राधिकरण कार्यालय के चक्कर लगाकर थक चुके हैं। सोमवार को भी छलेरा गांव निवासी सुमित नामक किसान प्राधिकरण कार्यालय पहुंचा। भारतीय किसान यूनियन मंच के अध्यक्ष सुधीर चौहान और प्रवक्ता अशोक चौहान ने किसान से प्राधिकरण अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान कराने को कहा। किसान नेताओं ने इस तरह की कथित आपत्ति के कारण भूखंड रोके जाने पर विरोध दर्ज कराया। सुमित ने बताया कि भूखंड उसके दादा के नाम आवंटित था। अभी तक उसे नहीं मिला है। उधर, लिपिकों ने आपत्ति का हवाला देकर फाइल रोक दी है। बताया जाता है कि मिश्रीलाल नाम के इस व्यक्ति ने 27 अन्य किसानों के प्लॉट को लेकर आपत्ति लगा दी है, जिसके चलते उन्हें किसान कोटे से प्लॉट नहीं मिल पा रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *