Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Eastern Peripheral Expressway: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पास दर्दनाक हादसा, बुलेट के नीचे दबकर युवक की मौत

Eastern Peripheral Expressway: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पास दर्दनाक हादसा, बुलेट के नीचे दबकर युवक की मौत

ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पास अपनी बुलेट मोटरसाइकिल के नीचे दबा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

यह हादसा Eastern Peripheral Expressway के पास बिसहाड़ा रोड पर हुआ। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान गौरव पुत्र लीवे निवासी गांव पिलखनवाली, थाना सिकंदराबाद, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गौरव अपनी बुलेट बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह भारी बुलेट के नीचे दब गया। पुलिस को आशंका है कि बाइक का वजन अधिक होने और इंजन व साइलेंसर की तेज गर्मी के कारण युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

राहगीरों ने युवक को बाइक के नीचे दबा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही Dadri Police Station की टीम मौके पर पहुंची और युवक को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक्सप्रेस-वे और आसपास के मार्गों पर तेज रफ्तार के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। लोगों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें