एआरटीओ में डीएम और डीसीपी के पहुंचने से मचा हड़कंप

अमर सैनी

नोएडा। उत्तर प्रदेश में इन दिनों आरटीओ ऑफिस पर दलालों की धरपकड़ जारी है। जिलों के डीएम और पुलिस कप्तान लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार दोपहर को डीएम मनीष वर्मा और डीसीपी राम बदन सिंह ने एआरटीओ ऑफिस और रजिस्ट्री विभाग अचानक पहुंच गए। ये देख वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। करीब एक घंटे तक दोनों अधिकारियों ने ऑफिस में कर्मचारियों से पूछताछ की। साथ ही वहां अपने काम के लिए पहुंचे लोगों से भी बातचीत की।

बताया जा रहा है कि डीएम को शिकायत मिली थी कि एआरटीओ डिपार्टमेंट में दलालों द्वारा काम कराया जा रहा है। डीएम ने यहां आए लोगों से बातचीत की। इसके बाद काउंटर पर जाकर काम कर रहे कर्मचारियों और लाइन में लगे लोगों से बात की।लोगों ने बताया कि यहां पर समय से काम हो रहा है। हालांकि कुछ एक जगह विलंब होने पर लोगों को परेशानी हो रही थी। ऐसे में डीएम ने एआरटीओ सिया राम को निर्देशित किया कि किसी प्रकार से आम लोगों को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। यहां लर्निंग लाइसेंस सेंटर पर भी गए। कई फाइलों को देखा। लोगों को लाइसेंस बनवाने के लिए जो स्लॉट मिला था उस हिसाब से काम हो रहा था कि नही ये भी देखा गया।

इस दौरान उन्होंने पार्किंग में वाहनों की व्यवस्थित तरीके से खड़ा करने के लिए भी कहा।इसके बाद दोनों अधिकारी रजिस्ट्री विभाग गए। यहां रजिस्ट्री कराने आए लोगों से बातचीत की। साथ ही उनसे भी दलाल के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि कोई भी कर्मचारी नियम के विरुद्ध काम करे तो उसकी शिकायत की जाए। इसमें किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। दोनों ही अधिकारी करीब एक घंटे तक एआरटीओ और रजिस्ट्री विभाग में रुके।
डीएम और डीसीपी ने निबंधन विभाग में फैली गंदगी को देखकर निर्देश दिए कि यहां तत्काल साफ-सफाई कराई जाए।यहां आम लोगों से लेकर खास सभी आते है। परिसर को साफ सुथरा रखना हमारा काम है। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों की वर्किंग शैली को देखा।

 

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img