Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

E-City Bus Service: नोएडा से एक्सपो मार्ट तक चलेंगी 25 ई-सिटी बसें, हर 20 मिनट में यात्रियों को मिलेगी सेवा

E-City Bus Service: नोएडा से एक्सपो मार्ट तक चलेंगी 25 ई-सिटी बसें, हर 20 मिनट में यात्रियों को मिलेगी सेवा

नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट से इंडिया इंटरनेशनल एक्सपो मार्ट तक विशेष ई-सिटी बस सेवा संचालित की जाएगी। ट्रेड शो के दौरान तीन अलग-अलग रूट पर कुल 25 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। यात्रियों को प्रत्येक रूट पर करीब 20 मिनट के अंतराल पर बस उपलब्ध कराने की योजना है।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया इंटरनेशनल एक्सपो मार्ट में किया जाएगा। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी की गई है। सभी तीन रूट पर बसों का संचालन नोएडा के बोटेनिकल गार्डन से शुरू होगा और अंतिम पड़ाव एक्सपो मार्ट होगा।

पहले रूट पर बस बोटेनिकल गार्डन से चलकर गोल्फ कोर्स, सिटी सेंटर, होशियारपुर, सेक्टर-51, पर्थला, गौर चौक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक मूर्ति गोलचक्कर और सूरजपुर कलेक्ट्रेट होते हुए इंडिया इंटरनेशनल एक्सपो मार्ट पहुंचेगी। इस रूट से नोएडा के साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट के यात्रियों को भी सीधे ट्रेड शो तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी।

दूसरे रूट पर बस बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-37 अंडरपास, छलेरा, अगाहपुर, बरौला, सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-75 मेट्रो स्टेशन, नॉर्थआई चौक, सेक्टर-116, सेक्टर-78, सैमसंग फेस-2, फूल मंडी, कुलेसरा और सूरजपुर होते हुए एक्सपो मार्ट तक जाएगी। इस मार्ग से नोएडा के कई आवासीय और औद्योगिक क्षेत्रों को बस सेवा से जोड़ा जाएगा।

तीसरे रूट पर बस बोटेनिकल गार्डन से सिटी सेंटर, पर्थला चौक, गौर चौक और एक मूर्ति गोलचक्कर होते हुए एक्सपो मार्ट पहुंचेगी। यह मार्ग भी नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट से ट्रेड शो जाने वाले यात्रियों के लिए विकल्प उपलब्ध कराएगा।

तीनों रूट पर कुल 25 ई-सिटी बसों को लगाया जाएगा। बसों के बीच करीब 20 मिनट का अंतर रखने की योजना बनाई गई है, ताकि यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े। इससे निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने के साथ ट्रेड शो के दौरान एक्सपो मार्ट के आसपास यातायात के दबाव को नियंत्रित करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

विशेष बस सेवा के माध्यम से बोटेनिकल गार्डन जैसे प्रमुख सार्वजनिक परिवहन केंद्र को सीधे एक्सपो मार्ट से जोड़ा जाएगा। इससे मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों से बोटेनिकल गार्डन पहुंचने वाले लोग भी आगे ई-सिटी बस का इस्तेमाल कर ट्रेड शो तक पहुंच सकेंगे।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें