Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान पुलिस जीप को बस चालक ने मारी जोरदार टक्कर, दो पुलिसकर्मी घायल

Hapur News : (शाहरुख़ खान) उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग हाइवे-9 स्थित पिलर नंबर 123 के पास देर रात करीब 2 बजे प्राइवेट बस चालक ने पुलिस की हाईवे-2 जीप में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें मौजूद हेड कांस्टेबल और दोरोगा घायल हो गए। इस दौरान पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया और हेड कांस्टेबल की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, हेड कांस्टेबल ओमकार सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि देर रात 2 बजे करीब दरोगा धर्मपाल शर्मा के साथ क्षेत्र में गश्त के दौरान निजामपुर से छिजारसी टोल प्लाजा की तरफ जा रहे थे। जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग-9 स्थित पिलर नंबर 123 के पास पहुंचे तो दूसरी दिशा से आ रहे प्राइवेट बस के चालक ने बिना साईड देखे बस को मोड़ दिया और चालक ने हाईवे-2 जीप में टक्कर मार दी, इस दौरान जीप क्षतिग्रस्त हो गई। उपनिरीक्षक धर्मपाल शर्मा और हेड कांस्टेबल ओमकार सिंह घायल हो गए। सड़क दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को वापस भेज दिया।

क्या बोले अफसर
पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और चालक के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें