Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

DU North Campus Safety: CM रेखा गुप्ता का देर रात कैंपस दौरा, छात्राओं की सुरक्षा पर फोकस; CCTV, स्ट्रीट लाइट और फुटपाथ सुधार के निर्देश

DU North Campus Safety, Rekha Gupta, Delhi University Security, CCTV Cameras Delhi, Women Safety Delhi

DU North Campus Safety: CM रेखा गुप्ता का देर रात कैंपस दौरा, छात्राओं की सुरक्षा पर फोकस; CCTV, स्ट्रीट लाइट और फुटपाथ सुधार के निर्देश

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में छात्राओं की सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं का जायजा लेने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार देर रात पहुंचीं। उन्होंने आर्ट्स फैकल्टी के बाहर छात्राओं से बातचीत कर रात में कैंपस के भीतर आने-जाने, सुरक्षा, परिवहन, हॉस्टल और पीजी से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ कैंपस का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था में सामने आई कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। छात्राओं ने अंधेरे वाले रास्तों, फुटपाथ और हॉस्टल-पीजी से जुड़ी परेशानियां उनके सामने रखीं।

निरीक्षण के दौरान कई हिस्सों को डार्क स्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया। रेखा गुप्ता ने ऐसे स्थानों की पहचान कर अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट लगाने और उन पेड़ों की शाखाओं की छंटाई कराने के निर्देश दिए, जिनसे रोशनी बाधित हो रही है।

मुख्यमंत्री ने साफ किया कि छात्राओं की सुरक्षा में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने नॉर्थ कैंपस की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए व्यवस्था में मौजूद कमियों को तेजी से दूर करने पर जोर दिया।

CCTV व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों से कैमरों की संख्या, काम कर रहे कैमरों और निगरानी में मौजूद गैप की जानकारी लेकर जरूरत वाले स्थानों पर नए कैमरे लगाने तथा कवरेज बेहतर करने के निर्देश दिए गए। आर्ट्स फैकल्टी के साथ लॉ फैकल्टी, साइंस फैकल्टी, पार्किंग और अन्य संवेदनशील इलाकों का भी दोबारा निरीक्षण करने को कहा गया।

फुटपाथ की खराब और असमान स्थिति को लेकर भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मरम्मत के निर्देश दिए। दिव्यांग छात्रों के लिए सुविधाओं को बेहतर करने और जरूरत वाले स्थानों की समीक्षा करने पर भी जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने रात के समय पुलिस सुरक्षा, महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी और PCR प्रतिक्रिया को लेकर भी जानकारी ली। उन्होंने दिल्ली पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत बताई ताकि रात में छात्राओं की सुरक्षा और मजबूत हो सके।

दौरे के दौरान सफाई व्यवस्था में कमियां भी सामने आईं। कुछ स्थानों पर कचरा और खराब रखरखाव मिलने पर तत्काल सफाई के निर्देश दिए गए। छात्राओं की हॉस्टल और पीजी संबंधी चिंताओं के जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार पीजी पॉलिसी की दिशा में काम कर रही है और नए हॉस्टल तथा मौजूदा हॉस्टल सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

रेखा गुप्ता ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग के लिए प्रोत्साहित किया। दौरे में PWD, दिल्ली नगर निगम और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और मुख्यमंत्री ने मौके पर दिए गए निर्देशों की आगे समीक्षा की बात कही।

नॉर्थ कैंपस का यह निरीक्षण ऐसे समय हुआ है जब छात्राओं की सुरक्षा, CCTV, स्ट्रीट लाइट, पुलिस पेट्रोलिंग, सुरक्षित पैदल रास्तों और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को लेकर लगातार चर्चा हो रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *