DU Laxmi Bai College में ‘गोबर विवाद’ पर बवाल, DUSU अध्यक्ष बोले – ‘मैडम का ऑफिस भी लिपेंगे’

DU Laxmi Bai College: दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कॉलेज में कक्षाओं की दीवारों पर गोबर लिपाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। DUSU अध्यक्ष रौनक खत्री ने प्रिंसिपल के खिलाफ तंज कसा और उनके ऑफिस में भी गोबर लगाने की घोषणा की।

DU Laxmi Bai College:  DUSU अध्यक्ष रौनक खत्री का ऐलान – ‘मैडम का ऑफिस भी गोबर से लिपेंगे’

दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कॉलेज में क्लासरूम की दीवारों पर गोबर लगाने को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। कॉलेज की प्रिंसिपल प्रत्युष वत्सला द्वारा कक्षाओं को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने के लिए गोबर से लिपाई करवाई गई, जिसे लेकर डूसू अध्यक्ष रौनक खत्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

DU Laxmi Bai College:  मैडम अगर गोबर से ठंडक मिलती है तो AC हमें दे दें’

DUSU अध्यक्ष रौनक खत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर प्रिंसिपल पर तंज कसते हुए लिखा,
“अगर गोबर से ठंडक मिलती है तो मैडम हमें अपना AC दान कर दें। हम बुधवार को गोबर लेकर उनके ऑफिस आएंगे और दीवारों को खुद लिपेंगे।”

उन्होंने इस पूरे विवाद को “क्रांतिकारी पहल” बताते हुए कहा कि वह पूरी तरह से इस प्रयोग में सहयोग करेंगे।

Dusu President Smeared Cow Dung On The Walls Of Kshmibai College Principal  Office - Amar Ujala Hindi News Live - Delhi:लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल  के ऑफिस में डूसू अध्यक्ष ने दीवारों पर

DU Laxmi Bai College:  वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

दरअसल, कुछ दिन पहले लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे खुद क्लासरूम की दीवारों पर गोबर लगाती नजर आई थीं। वीडियो में उन्हें स्वदेशी तकनीक से कक्षाएं ठंडी करने की पहल करते हुए देखा गया। यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

दिल्ली विवि के लक्ष्मीबाई कॉलेज में गोबर लेप विवाद— क्लासरूम में गोबर लीपने  वाली प्रिंसिपल के ऑफिस को DUSU प्रेसिडेंट ने गोबर से कर दिया 'कूल'!

DU Laxmi Bai College: DUSU अध्यक्ष ने मांगा प्रिंसिपल का AC

रौनक खत्री ने आगे कहा:
“हमें विश्वास है कि मैडम अब अपने ऑफिस से AC हटवाकर छात्रों को सौंपेंगी और गोबर से लिपे वातावरण में काम करेंगी।”
उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा,
“देसी ठंडक तो सबको मिलनी चाहिए, आपके ऑफिस में भी गोबर लगना चाहिए।”

DU Laxmi Bai College: प्रिंसिपल प्रत्युष वत्सला ने क्या कहा?

प्रिंसिपल प्रत्युष वत्सला ने इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा कि,
“यह एक संकाय सदस्य द्वारा चलाए जा रहे शोध प्रोजेक्ट का हिस्सा है। शोध रिपोर्ट अभी प्रक्रियाधीन है और एक हफ्ते में पूरी जानकारी साझा की जाएगी।”
उन्होंने बताया कि प्राकृतिक तरीकों को अपनाने से कोई नुकसान नहीं है और कुछ लोग पूरी जानकारी के बिना भ्रम फैला रहे हैं।

DU Laxmi Bai College: कॉलेज प्रशासन की सफाई

प्रिंसिपल ने शिक्षकों के ग्रुप में खुद ही वीडियो साझा किया था और लिखा था कि सी ब्लॉक की कक्षाओं को ठंडा बनाने के लिए स्वदेशी उपाय अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि छात्र-छात्राओं के शिक्षण अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में यह एक प्रयास है।

 कॉलेज का परिचय

  • स्थापना वर्ष: 1965

  • स्थान: अशोक विहार, दिल्ली

  • प्रशासन: दिल्ली सरकार के अधीन

  • ब्लॉक: कुल 5, जिनमें से एक पर गोबर लिपाई का प्रयोग किया जा रहा है

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img