Dowry Harassment Case: स्कॉर्पियो और 50 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर दो बहनों को घर से निकालने का आरोप, 7 ससुरालियों पर केस

Dowry Harassment Case: स्कॉर्पियो और 50 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर दो बहनों को घर से निकालने का आरोप, 7 ससुरालियों पर केस

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के देवटा गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दो सगी बहनों को कथित तौर पर प्रताड़ित कर मारपीट करने और ससुराल से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िताओं ने अपने ससुराल पक्ष पर स्कॉर्पियो गाड़ी और 50 लाख रुपये दहेज में मांगने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को दोनों बहनों के पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता सुशीला के मुताबिक, उसकी और उसकी बहन की शादी ग्रेटर नोएडा के देवटा गांव निवासी सगे भाइयों हरीश और यश भाटी से हुई थी। पीड़िता का कहना है कि उनके पिता ने अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार शादी में दहेज दिया था, लेकिन आरोप है कि ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं था। इसके बाद कथित तौर पर दोनों बहनों पर अतिरिक्त दहेज लाने का दबाव बनाया जाने लगा और उन्हें प्रताड़ित किया गया।

सुशीला के अनुसार, ससुराल में उत्पीड़न से परेशान होकर उनके पिता ने दो लाख रुपये भी दिए थे, लेकिन इसके बावजूद दहेज की मांग बंद नहीं हुई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि स्कॉर्पियो गाड़ी और 50 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर दिसंबर 2025 में दोनों बहनों के साथ मारपीट की गई और उन्हें घर से निकाल दिया गया। इस घटना के बाद से दोनों बहनों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मामले में छोटी बहन पूजा के सात महीने के गर्भ का गर्भपात होने का आरोप भी लगाया गया है। पीड़िता की शिकायत में दहेज की मांग, उत्पीड़न और मारपीट से जुड़े आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पति हरीश और यश भाटी, ससुर बृजेश, सास सविता तथा ननद छवि, नीलम और यशविंदर समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img