Dowry Harassment Case: दहेज के लिए दो सगी बहनों से मारपीट का आरोप, जेवर में आठ लोगों पर केस दर्ज

Dowry Harassment Case: दहेज के लिए दो सगी बहनों से मारपीट का आरोप, जेवर में आठ लोगों पर केस दर्ज

ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र के नगला शरीफ गांव में दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। दहेज की मांग पूरी न होने पर दो सगी विवाहित बहनों के साथ मारपीट और उन्हें बंधक बनाकर रखने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पीड़िताओं के पिता शकील सैफी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने करीब तीन साल पहले अपनी दो बेटियों की शादी जेवर के नगला शरीफ गांव निवासी दानिश और सलीम से की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों बेटियों को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि ससुराल पक्ष लगातार दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी और 11 लाख रुपये की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर दोनों बहनों के साथ मारपीट की जाती थी और मानसिक रूप से परेशान किया जाता था।

शिकायत के अनुसार 16 मई को दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने दोनों बेटियों के साथ बेरहमी से मारपीट की। जब परिवार के लोग बेटियों की ससुराल पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें मिलने तक नहीं दिया। इसके बाद पिता ने जेवर कोतवाली पुलिस से शिकायत की, लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ा। बाद में सूरजपुर कोतवाली में भी शिकायत दी गई।

बताया जा रहा है कि दोनों थानों के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर मामला उलझा रहा। बुधवार को जब यह मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा, तब जेवर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दानिश, सलीम समेत परिवार के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पीड़ित परिवार में डर और नाराजगी का माहौल है।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img