Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Donation Drive: नोएडा लाफ्टर क्लब ने दान उत्सव का किया शुभारंभ, आपदा प्रभावितों के लिए जुटाई जाएगी राहत सामग्री

Donation Drive: नोएडा लाफ्टर क्लब ने दान उत्सव का किया शुभारंभ, आपदा प्रभावितों के लिए जुटाई जाएगी राहत सामग्री

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा। जेवीसीसी लाफ्टर क्लब, नोएडा ने इस वर्ष के दान उत्सव अभियान का शुभारंभ किया। वर्ष 2016 से लगातार दान उत्सव का आयोजन कर रहे क्लब के इस वर्ष के अभियान की शुरुआत दिल्ली की लाफ्टर एंबेसडर डॉ. संतोष साही ने की। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से करीब 150 लोग शामिल हुए। इस अवसर पर नव रतन फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, तेज ज्ञान से नीलम और विजय तथा गूंज और रॉबिन हुड आर्मी के सदस्य भी मौजूद रहे।

इस वर्ष दान उत्सव का आयोजन ऐसे समय में किया जा रहा है, जब देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। कई परिवारों के घरों को नुकसान पहुंचा है और उन्हें रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की जरूरत है। इसी को ध्यान में रखते हुए अभियान के माध्यम से घरेलू उपयोग की वस्तुएं, सूखा राशन और अन्य जरूरी सामग्री एकत्र करने की पहल की गई है।

कार्यक्रम की शुरुआत शंख ध्वनि के साथ हुई। इसके बाद गूंज की ओर से एक विशेष प्रस्तुति दी गई, जिसमें समाज के जरूरतमंद वर्गों की परिस्थितियों और उनके सामने आने वाली चुनौतियों को प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को प्रभावित किया और सेवा कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन 10 मिनट के लाफ्टर योग सत्र के साथ हुआ।

क्लब के लाफ्टर एंबेसडर कमोडोर अशोक सावनी ने कहा कि हंसी और सेवा एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने बताया कि क्लब अपने लाफ्टर योग सत्रों के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा, प्रेम और आनंद का संदेश देने का प्रयास करता है। इसी भावना के तहत क्लब रॉबिन हुड आर्मी, गूंज और तेज ज्ञान जैसी संस्थाओं के साथ जुड़कर सेवा और समाज में देने की भावना को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. संतोष साही ने लाफ्टर क्लब की ओर से पिछले करीब दस वर्षों से किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने गूंज की गतिविधियों का भी उल्लेख किया और जरूरतमंद लोगों तक उपयोगी संसाधन पहुंचाने के प्रयासों की प्रशंसा की।

दान अभियान के दौरान लोगों में सामग्री और आर्थिक सहयोग देने को लेकर उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि एकत्र की जाने वाली सामग्री को बाद में गूंज को सौंपा जाएगा। संस्था उपलब्ध सामग्री को उपयोग योग्य बनाकर जरूरतमंद और आपदा प्रभावित लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

कमांडर नरेंद्र महाजन ने कार्यक्रम के समापन पर सभी सहयोगियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से जेवीसीसी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने मीडिया को बताया कि दान उत्सव के तहत 3 और 4 अक्टूबर को सेक्टर-21 स्थित कम्युनिटी सेंटर में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक राहत सामग्री एकत्र की जाएगी।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान घरेलू उपयोग की वस्तुएं, जिनमें बर्तन, कपड़े, सूखा राशन और बैटरियां शामिल हैं, जमा की जा सकती हैं। इसके अलावा लोग आर्थिक सहायता भी दे सकते हैं। आयोजकों के अनुसार एकत्र की गई सामग्री और सहयोग को बाद में गूंज को सौंपा जाएगा, ताकि इसे जरूरत के अनुसार व्यवस्थित कर आपदा प्रभावित और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा सके।

कार्यक्रम के माध्यम से आयोजकों ने समाज के लोगों से जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे आने और अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करने की अपील की। क्लब का कहना है कि दान उत्सव केवल सामग्री एकत्र करने का अभियान नहीं, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और आपसी संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करने का प्रयास है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें