Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

DM Medha Rupam Inspection: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर में डीएम मेधा रूपम ने किया निरीक्षण, समस्याओं के समाधान के निर्देश

DM Medha Rupam Inspection: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर में डीएम मेधा रूपम ने किया निरीक्षण, समस्याओं के समाधान के निर्देश

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 का निरीक्षण कर स्थानीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और सेक्टर के निवासियों से सीधे बातचीत की और उनकी समस्याओं तथा सुझावों की जानकारी ली। निवासियों की ओर से रखी गई समस्याओं पर डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सेक्टरवासियों ने बताया कि सेक्टर के दोनों ओर बाउंड्री वॉल नहीं होने से परेशानी होती है। इसके अलावा कई स्थानों पर सीवर ओवरफ्लो, सड़कों पर गड्ढे, पानी की आपूर्ति में दिक्कत और ई-ब्लॉक के खराब ट्यूबवेल की समस्या बताई गई। सी-ब्लॉक स्थित पार्क की बाउंड्री वॉल से जुड़ी समस्या भी डीएम के सामने रखी गई।

मेधा रूपम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से प्रत्येक समस्या की स्थिति के बारे में जानकारी ली और आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ समस्याओं का समयबद्ध समाधान करें।

निरीक्षण के दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, वन विभाग और हॉर्टिकल्चर विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। डीएम ने सीवर और पेयजल आपूर्ति से जुड़े अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देश दिया कि सीवर और पानी की पाइपलाइन को किसी भी स्थिति में आपस में कनेक्ट न होने दिया जाए। उन्होंने कहा कि दोनों व्यवस्थाओं के बीच किसी तरह का गलत कनेक्शन होने से पेयजल की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका रहती है।

डीएम ने प्राधिकरण के अधिकारियों को ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त रखने और ड्रेनेज बॉक्स के आसपास अतिक्रमण नहीं होने देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जल निकासी की व्यवस्था नियमित रूप से जांची जाए, ताकि बारिश या अन्य परिस्थितियों में जलभराव की समस्या न बने।

इसके बाद डीएम ने सी-ब्लॉक स्थित बिस्मिल पार्क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क की साफ-सफाई और रखरखाव की स्थिति देखी तथा इसके सौंदर्यीकरण को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्क में बाउंड्री वॉल और लाइटिंग से जुड़े आवश्यक कार्य कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

मेधा रूपम ने प्राधिकरण और वन विभाग के अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ पार्क से जुड़े कार्यों को तेजी से पूरा कराने को कहा। उनका जोर पार्क की स्वच्छता, सुरक्षा और बेहतर रखरखाव पर रहा।

निरीक्षण के दौरान सेक्टर की स्ट्रीट लाइटों की स्थिति भी देखी गई। डीएम ने खराब स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक कराने और जहां बिजली के तार ढीले या खुले हैं, वहां उन्हें सुरक्षित तरीके से दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेक्टर की बाउंड्री वॉल, सीवर और जल निकासी, सड़क मरम्मत, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट और पार्कों की सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने अधिकारियों से मौके पर मिली शिकायतों पर कार्रवाई की निगरानी करने को भी कहा।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें