Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Diwali Chhath Special Trains: दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टिकट उपलब्धता

दिवाली और छठ पूजा के दौरान अपने घर जाने वाले मुसाफिरों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने देश के विभिन्न रूटों पर अनेक त्योहार विशेष ट्रेनें संचालित की हैं। इन ट्रेनों का उद्देश्य दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, पुणे और दूसरे बड़े शहरों से यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल तथा पूर्वी भारत के अन्य क्षेत्रों में जाने वाले मुसाफिरों को अतिरिक्त सुविधा देना है। त्योहारों के दौरान नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट और कन्फर्म टिकट की कमी को देखते हुए रेलवे ने अक्टूबर से नवंबर के बीच विशेष सेवाओं की व्यवस्था की है।

इस वर्ष दिवाली 8 नवंबर को मनाई जाएगी, जबकि छठ पूजा का मुख्य पर्व 15 नवंबर को है। छठ के अवसर पर बिहार और पूर्वी यूपी जाने वाले मुसाफिरों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इसी मांग को देखते हुए रेलवे ने वाराणसी-दिल्ली, अयोध्या कैंट-आनंद विहार, दिल्ली-सितामढ़ी, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर और अन्य प्रमुख रूटों पर विशेष ट्रेनें घोषित की हैं।

उत्तर रेलवे की ओर से वाराणसी और दिल्ली के बीच ट्रेन संख्या 04209 और 04210 संचालित की जा रही हैं। अयोध्या कैंट और आनंद विहार टर्मिनल के बीच ट्रेन संख्या 04213 और 04214 चलाई जा रही है। कानपुर सेंट्रल से एसएमवीटी बेंगलुरु के बीच ट्रेन संख्या 04131 और 04132 की व्यवस्था की गई है। उत्तर भारत से बिहार और पूर्वी भारत जाने वाले मुसाफिरों के लिए चंडीगढ़-पटना, फिरोजपुर-पटना और ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर जैसे रूटों पर भी त्योहार विशेष सेवाएं घोषित की गई हैं।

मुसाफिरों को सलाह दी गई है कि टिकट बुक करने से पहले अपनी यात्रा की तारीख, ट्रेन नंबर और श्रेणी के अनुसार IRCTC पोर्टल या रेलवे आरक्षण काउंटर से उपलब्धता जरूर जांच लें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें